एक तरफ हो रही थी बहन की शादी, दूसरी ओर लूटी जा रही थी छोटी बहन की इज्ज्त

rape
लखनऊ। एक ओर जहां नए रिश्ते की बुन‍ियाद रखी जा रही थी, वहीं दूसरी ओर एक रिश्ता तड़प-तड़प कर अपनी इज्जत की भीख मांग रहा था। एक तरफ जहां दुल्हन जयमाल के बाद शादी की तैयारी कर रही थी तो दूसरी तरफ शादी के मंडप के बाहर उसकी छोटी बहन की आबरू लूटी जा रही थी।

घटना यूपी के प्रतापगढ़ की है। जहां हीरागंज के महेशगंज थाना क्षेत्र में रविवार की रात वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान ही दुल्हन की छोटी बहन के साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें- सवालों में गुरु

खबर के अनुसार, बहन की शादी की रात लड़की को दो युवक मंडप के समीप स्थित बाग में घसीट ले गए और सामुहिक दुराचार किया। युवती के बेहोश होने पर आरोपी भाग निकले।महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 मई को बारात आई थी। द्वारपूजा के बाद सभी लोग दुल्हन की शादी की तैयारियों में व्यस्त हो गए।

उसी दौरान उसकी बहन को कुछ लोग बाग की ओर घसीट ले गए। आरोप है कि गांव के ही अमरेश सरोज ने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामुहिक दुराचार किया। युवती के बेहोश होने पर सभी लोग भाग निकले। इधर, युवती को घर में न देख परिजन उसकी तलाश करने लगे लेकिन कहीं पता नहीं चला।

शनिवार सुबह गांव के लोगों को युवती बेहोशी की हालत में मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे घर लाए, दुल्हन की विदाई के बाद डाक्टर बुलाकर उसका इलाज कराया। होश आने पर उसने आपबीती सुनाई, तब जाकर घ‍िनौने राज से पर्दा उठा।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद पीड़िता के बयान के आधार पर अमरेश समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एसओ सूर्यप्रकाश सिंह ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुल‍िस का कहना है कि दोषी पाए जाने पर युवक के ख‍िलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+