गाजीपुर में जीप के नदी में गिरने से 8 लोगों की मौत

गाजीपुर। एक बड़े सड़क हादसे में गाजीपुर में गजिया गांव के पास आठ लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक जीप में कई लोग सवार थे मंगी नदी में गिर गई।

जीप में तीन महिलाएं भी सवार जिनकी नदी में डूबने से मौत हो गई। यह सड़क हादसे रविवार को रात को हुआ था जब जीप के ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और जीप संतुलित होकर पानी में गिर गई।

accident

तीन लोगों की अस्पताल में मौत

हादसे में बैजनाथ बिंद (60) मंशा देवी (32), तेत्रा देवी (45), शारदा देवी (55), सुखारी देवी (18) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जितेंद्र बिंद(15), पिंकी (15) और रामरजिया देवी (55) की अस्पताल में मौत हो गई।

जीप में सवार सभी लोग गांव के एक परिजन का सांप काटने के बाद इलाज कराकर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार जिस पुल पर यह हादसा हुआ उसपर आवागमन बंद था लेकिन इस बात से अनजान ड्राइवर काफी तेजी से इस पुल पर गया और जीप नदी में गिर गई।

पुलिस ने लगाया ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप

वहीं नोनहरा के थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव का कहना है कि पुल के पास मौजूद चौकीदार ने गाड़ी को रुकने के लिए आवाज दी थी लेकिन ड्राइवर ने बात को अनसुना कर दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

स्थानीय लोग प्रशासन को ठहरा रहे जिम्मेदार

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इस पुल पर बैरीकेडिंग लगा होता तो यह हादसा टाला जा सकता था। लोग इस हादसे के लिए स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+