VIDEO: भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया के सामने जमकर चले लात-घूंसे

आगरा। ग्राम स्वराज अभियान के तहत आवल खेड़ा गांव में रात्रि चौपाल लगाई गई थी। सांसद रामशंकर कठेरिया ने इस चौपाल का आयोजन किया था। चौपाल में चकबंदी की समस्या को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। सांसद के सामने ही दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान लात-घूंसे भी जमकर चले। घटना के बाद पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।

In front of BJP MP Ramshankar Katheria, kick-started two group

सोमवार को आवल खेड़ा गांव में रात्रि चौपाल लगाई गई थी। चौपाल में आसपास के गांव के लोगों को बुलाया गया था। सांसद रामशंकर कठेरिया ने ग्रामीणों की समस्‍याओं को सुना और सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया। चौपाल में ही उस समय हंगामा मच गया जब चकबंदी की समस्या को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। अधिकारी और सांसद खुद तमाशा देखते रहे। आधे घंटे तक झगड़ा होता रहा। इस दौरान तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब छह लोगों को हिरासत में लिया है।

इस घटना का मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, सांसद एवं एससी आयोग के चेयरमैन रामशंकर कठेरिया ने बताया कि सरकार की ग्राम स्वराज अभियान के तहत आवल खेड़ा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया था। इसमें ग्रामीणों को बुलाकर अधिकारियों के माध्यम से उनकी समस्या सुनना और योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया। इस दौरान दो पक्षों में मारपीट हुई है, मामले को निपटाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+