...क्या हुआ जब एक घंटे तक नाग-नागिन ने किया प्रेमालाप

एत्माद-उद्-दौला के नगला बिहारी में सुबह करीब सात बजे सुहाने मौसम में नाग-नागिन को नृत्य करते हुए देखा गया। प्रेम की इस अलख को देख सभी दंग रह गये।

आगरा (यूपी)। अभी तक आपने रील लाइफ में नाग-नागिन को डांस करते हुए देखा होगा, लेकिन सुबह के सुहाने मौसम में यमुनापार क्षेत्र में लोगों ने एक अजीब नजारा देखा, जहां वास्तविक रूप में नाग-नागिन को डांस करते हुए देखा। नजारे को देख दंग रह गये।

...क्या हुआ जब एक घंटे तक नाग-नागिन ने किया प्रेमालाप

नाग-नागिन को देखने के लिए उमड़ी भीड़

इस नाग-नागिन के डांस को देख पहले तो लोग घबरा गये। इसके बाद भीड़ एकत्रित होती गयी। सभी ने इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। लगभग एक घंटे तक चले नाग-नागिन के रोमांस को सभी ने शांति के साथ देखा और किसी ने भी उन्हें परेशान नहीं किया। एक घंटे बाद दोनों पास में रखे लकड़ी के ढेर में घुस गये। पूरे मोहल्ले में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।

...क्या हुआ जब एक घंटे तक नाग-नागिन ने किया प्रेमालाप

एत्माद-उद्-दौला के नगला बिहारी में सुबह करीब सात बजे सुहाने मौसम में नाग-नागिन को नृत्य करते हुए देखा गया। प्रेम की इस अलख को देख सभी दंग रह गये। पहले तो लोग सांपों को देखकर डरने लगे, क्योंकि इनकी लंबाई करीब छह फीट थी। जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग वहां एकत्रित हो गये, लेकिन नाग-नागिन वहां से नहीं हटे। वो लिपट-लिपटकर डांस करने लगे।

इस नजारे को लोग कैमरों में कैद करने लगे। नाग-नागिन का डांस देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बावजूद दोनों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। करीब एक घंटे तक यह नजारा चलता रहा। ऐसा करीब एक घंटे तक चला उसके बाद दोनों वहीं पास में रखी लकड़ी के ढेर में घुस गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह नजारा सुबह करीब सात बजे का है। ऐसा नजारा पहली बार देखने को मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+