आगरा: BJP के पोस्टर में PM को बताया अर्जुन, शाह को श्रीकृष्ण
उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी अपनी-अपनी कोशिश कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगरा में यह कोशिश की है, जिसका उनका परिणाम, कार्रवाई के रूप में भुगतना पड़ सकता है।
आगरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि इस दौरान कुछ लोग चापलूसी की पराकाष्ठा पार करने से भी नहीं चूक रहे हैं।
कुछ ऐसा ही हुआ विवादास्पद आगरा में हुआ। यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर स्थित आगरा कैंट स्टेशन के पास एक होर्डिंग लगवाया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर अर्जुन और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भगवान श्रीकृष्ण के रूप में दिखाया गया।

लगा है भाजपा का झण्डा
पोस्टर में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी धुनष पर प्रत्यंचा चढ़ाए हुए हैं और उनके निशाने पर आतंकवाद, कालाधन और भ्रष्टाचार है। रथ पर भारतीय जनता पार्टी का झण्डा लगा हुआ है। पोस्टर पर लिखा गया है 'परिवर्तन के पुरोधा।'
पोस्टर पर भाजपा नेताओं के नाम भी लिखे हैं जिसमें डीपी राठौर, विमल वर्मा, गोविन्द चाहर,प्रमोद उपाध्याय और राकेश कन्नौजिया शामिल हैं।
होगी कार्रवाई
वहीं विवादित पोस्टर की खबर फैलने के बाद भाजपा ने होर्डिंग लगाने वाले संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई है।
होर्डिंग के मामले पर भाजपा के आगरा महानगर के अध्यक्ष विजय शिवहरे ने कहा है कि यह परंपरा पार्टी की नहीं है। जिन्होंने ऐसा किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications