BJP की राह चली कांग्रेस; "मिस्ड कॉल" से बनाएगी नए सदस्य, चुनाव से पहले एक करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

लखनऊ, 24 नवंबर: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अब कांग्रेस भी बीजेपी की तरह मिस्ड कॉल से नए सदस्य बनाएगी। हालांकि कांग्रेस कभी बीजेपी के इस अभियान का मजाक उड़ाती रही है लेकिन अब चुनाव से पहले लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए 26 नवंबर से एक पखवाड़े तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस की तैयारी इस अभियान के तहत एक करोड़ नए सदस्यों को जोड़ने की है। कांग्रेस के पदाधिकारियों की माने तो प्रत्येक जिला, शहर, नगर, जिले के सभी ब्लाक, शहर एवं नगर के सभी वार्ड, सभी न्याय पंचायत एवं ग्राम सभा स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा।

कांग्रेस

पार्टी सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने एक पखवाड़े के लंबे अभियान में एक करोड़ सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है, ताकि राज्य में पार्टी का आधार मजबूत किया जा सके, जहां अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं। लक्ष्य हासिल करने के लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में एक लाख से अधिक पांच सदस्यीय टीमों का गठन किया गया है। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि राज्य के लोगों ने कांग्रेस में अपना विश्वास जताया है और इस स्तर का सदस्यता अभियान पार्टी के विश्वास को दर्शाता है।

कांग्रेस लगातार विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जोड़ने का प्रयास करती रही है। इस सूची में सदस्य गांवों में बैठकें करते हैं और भारतीय संविधान की प्रासंगिकता पर चर्चा करते हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि लोगों से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे 2022 के चुनावों के मद्देनजर प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा किए गए वादों के बारे में मतदाताओं को अवगत कराएं। पार्टी दिन में दो बार अभियान की प्रगति की निगरानी करेगी।

कांग्रेस

Recommended Video

    Priyanka Gandhi ने क्यों कहा ‘मोदी जी के राज में’ ? जानें वजह | PM Modi | वनइंडिया हिंदी

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कहते हैं कि,

    ''कांग्रेस कमेटी 26 नवम्बर 2021 यानी संविधान दिवस से 15 दिन का सदस्यता महाअभियान चलायेगी। यह अभियान 10 दिसम्बर 2021 तक चलेगा। एक परिवार, नये सदस्य चार''के नारे के तहत 15 दिन में कांग्रेस के एक करोड़ नये सदस्य बनाये जायेंगे। अभियान के तहत हर विधानसभा में न्याय पंचायतों या वार्डो के आधार पर पांच सदस्यीय टीमों का गठन होगा। हर टीम का एक प्रभारी होगा। प्रदेश में लगभग 23000 सदस्यता प्रभारी बनाये जायेंगे।''

    पार्टी को उम्मीद लोग कांग्रेस से जुड़ने के लिए आगे आएंगे

    पार्टी नेताओं ने दावा किया कि राज्य के लोगों ने कांग्रेस में अपना विश्वास जताया है और इस स्तर पर सदस्यता अभियान पार्टी के विश्वास को दर्शाता है। कांग्रेस लगातार विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जोड़ने का प्रयास करती रही है। कांग्रेस के पदाधिकारी गांवों में बैठक करेंगे और भारतीय संविधान की प्रासंगिकता पर चर्चा करेंगे और लोगों को जोड़ने के लिए सोशल मीडिया का व्यापक उपयोग किया जाएगा। पार्टी नेताओं की ओर से पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे 2022 के चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा किए गए वादों से मतदाताओं को अवगत कराएं।

    प्रियंका

    पार्टी को मजबूती देना चाहती हैं प्रियंका गांधी

    आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस एक बार फिर उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव से पहले काफी सक्रिय नजर आ रही हैं. पिछले दिनों प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा, कृषि कानून और खाद की कमी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को घेरने का काम किया था। पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने एक साथ चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली थी। वहीं, अब इस बार समाजवादी पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में कांग्रेस के सामने चुनौती चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने की है। कांग्रेस एक करोड़ सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूत करना चाहती है।

    कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी कहते हैं कि,

    ''महाअभियान के लिए सदस्यता मिस्ड कॉल नंबर-8230005000 होगा। सदस्यता अभियान की शुरूआत संविधान दिवस पर हो रही है। इस दिन गांव, बस्तियों, वार्डों में ''भीम चर्चा'' और रात्रि भोज का आयोजन होगा। संविधान निर्माता डा0 भीमराव अम्बेडकर के योगदान पर चर्चा होगी। प्रत्येक जिला, शहर, नगर, जिले के सभी ब्लाक, शहर एवं नगर के सभी वार्ड, सभी न्याय पंचायत एवं ग्राम सभा स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा।''

    अवस्थी के मुताबिक, हर सदस्यता टीम प्रतिदिन 25 नये सदस्य बनायेगी। इसके लिए मिस्ड कॉल नंबर पर नये सदस्य द्वारा मिस्ड कॉल कराना अनिवार्य होगा। शहर के प्रमुख बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों आदि पर कैनोपी लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। महिला कॉलेजों एवं महाविद्यालयों के सामने ''लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ' बैनर लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से छात्राओं तक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का संदेश भी पहुंचाया जाएगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+