आज गलती कर के तो देखें, उन्‍हें योगी...वाराणसी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी ने दी ये चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में महिलाओं की पहली सभा की जिसे नारी शक्ति सम्‍मान ना दिया गया। हजारों की संख्‍या में सभा में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए आश्वस्‍त किया।

इसके साथ ही उत्‍तर प्रदेश की पिछली सरकारों में महिलाओं के असुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी सपा-कांग्रेस पर जमकर आरोप लगाए।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्षी इंडिया गुट महिलाओं के लिए आरक्षण का विरोध करता है और गठबंधन पर अपने शासन में महिलाओं का जीवन कठिन बनाने का आरोप लगाया।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने बलात्‍कार के मामलों को लेकर समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और पूर्व मुख्‍यमंत्री स्‍वर्गीय मुलायम सिंह की विवादास्पद टिप्पणी को उठाया। याद रहे 2014 में मुलायम सिंह यादव ने बलात्कार के लिए मृत्युदंड का विरोध करते हुए कहा था "लड़के, लड़के हैं...गलती हो जाती है।

पीएम मोदी ने कहा बेटियों को अपनी सुरक्षा के लिए अपनी पढ़ाई छोड़कर घर बैठना पड़ा और सपा के लोगों ने बेशर्मी से कहा कि लड़के हैं गलती हो जाती है। अगर आज सपा के लड़के गलती करते हैं, तो उन्हें योगी आदित्यनाथ की सरकार से ऐसा व्यवहार मिलेगा जिसकी उन्‍होंने कल्‍पना भी नहीं की होगी।

'नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम' को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा विपक्ष ने मेरा मजाग उड़ाया कि मैं शौचालय बनाने में व्‍यस्‍त हूं लेकिन मैं अपनी माताओं और बहनों के लिए शौचालयों का मूल्‍य जानता हूं।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने बताया हमने 11 करोड़ शौचालय बनाए। मैंने गरीब महिलाओं के लिए मुफ्त में बैंक खाते खोले। हमने 4 करोड़ घर वितरित किए और उन्होंने महिलाओं के नाम पर रजिस्‍टर किया, इसलिए वो घर की मालकिन बन गई।

पीएम मोदी ने कहा भाजपा सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं जिससे महिलाओं सहित गरीब लोगों को राहत मिली है और उन्होंने मुद्रास्फीति से निपटने और आर्थिक राहत प्रदान करने के लिए उनकी सरकार के प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+