Opinion Poll: अगर आज हुए लोकसभा चुनाव तो क्य़ा यूपी में होगा बीजेपी को नुकसान? जानिए यहां
India TV-CNX Opinion Poll: देश इस वक्त चुनावी रंग में रंगा हुआ है, वजह है तीन बड़े राज्यों ( राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़) में विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाला लोकसभा चुनाव। माना जा रहा है कि इन तीनों राज्यों के चुनाव परिणाम ही आने वाले आम चुनाव की रूपरेखा को तय करेंगे।

तो वहीं उत्तर प्रदेश में भले ही अभी चुनाव नहीं है लेकिन यूपी की सीटें दिल्ली की सत्ता का रास्ता बनाती है और इसलिए सियासी गलियाारों में ये जुमला मशहूर है कि दिल्ली का राजा वही जिसे यूपी की जनता चुनेगी।
'अगर यूपी में आज लोकसभा चुनाव हुए तो कितनी सीटें जीतेगी बीजेपी?'
देश को सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री इसी राज्य ने दिए हैं इसलिए यहां की जनता का मूड क्या है? इसे जानने के लिए इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने एक ओपिनियन पोल किया, जिसमें यहां की जनता से प्रश्न से पूछा गया कि 'अगर यूपी में आज लोकसभा चुनाव हुए तो कितनी सीटें जीतेगी बीजेपी?'
इंडिया अलांयस' को करारा झटका!
इस पोल में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए, जिसे देखकर बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को हराने के लिए बने 'इंडिया अलांयस' को करारा झटका लग सकता है।
51 फीसदी जनता की पसंद भाजपा
दरअसल इस पोल सर्वे में भाजपा को आज की डेट में 51 फीसदी जनता का वोट मिल रहा है तो वहीं समाजवादी पार्टी को 25 फीसदी, बीएसपी को 11 फीसदी, कांग्रेस को 4 फीसदी और अन्य को 9 फीसदी जनता वोट कर रही है। इसका मतलब ये हुआ कि अगर आज इलेक्शन होते हैं तो बीजेपी को नुकसान नहीं होने वाला है।
लोकसभा चुनाव में में भाजपा 71 सीटें जीत सकती है
आंकड़ों के हिसाब से यूपी की 80 सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव में में भाजपा 71 सीटें जीत सकती है , जबकि सपा को 4, कांग्रेस को 2, RLD 1 और बसपा को 1सीट और 1 सीट अदर्स के खाते में जा रही है। जबकि अगर पूरी इंडिया की बात की जाए तो 543 सीटों में से एनडीए को 315, INDIA गठबंधन को 172 और 'अन्य' को 56 सीटें मिलती नजर आ रही है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि फिलहाल जनता का मूड भाजपा के ही पक्ष में है।
बीजेपी को 62 सीटों पर फतेह हासिल हुई थी
मालूम हो कि लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को यूपी की 80 सीटों में से 62 सीटों पर फतेह हासिल हुई थी जबकि दो सीटों पर उसकी सहयोगी अपना दल सोनेलाल को विजय मिली थी। 10 सीटों पर बसपा, 5 सीटों पर समाजवादी पार्टी और एक सीट रायबरेली से कांग्रेस ने जीती थी।
उपचुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की
हालांकि बाद में रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी बीजेपी ने जीत हासिल की, जिसके बाद अब यूपी में भाजपा के पास 64 लोकसभा सीटें हैं।












Click it and Unblock the Notifications