मुजफ्फरनगर डीएम ISA उमेश मिश्रा ने दिखाई इंसानियत, बीमार लड़की के इलाज का उठाएंगे पूरा खर्च
IAS Umesh Mishra story: सरकारी अफसरों की बेरुखी की खबरों के बीच एक संवेदनशील और मानवीय पहल का दृश्य उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सामने आया, जिसने लाखों लोगों का दिल छू लिया। यहां के जिलाधिकारी आईएएस उमेश मिश्रा ने एक बीमार युवती की आंखों की रोशनी बचाने के लिए जो कदम उठाया, वो सोशल मीडिया पर मिसाल बन गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवती रोते हुए डीएम उमेश मिश्रा के सामने अपनी तकलीफ साझा करती दिखाई देती है। यह युवती खुशी है, जो मोतियाबिंद से पीड़ित है और आर्थिक तंगी के चलते इलाज नहीं करा पा रही थी। उसकी बात सुनते ही जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बिना देर किए उसे अपनी सरकारी गाड़ी से अस्पताल भेजा और भरोसा दिलाया कि उसका पूरा इलाज निजी खर्चे पर कराया जाएगा।

"तुम्हारे इलाज का सारा खर्च मैं करूंगा"-डीएम का वादा
जनसुनवाई के दौरान खुशी ने बताया कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि आंख का ऑपरेशन भी नहीं हो पा रहा। रिश्तेदारों तक ने मदद से किनारा कर लिया है। डीएम मिश्रा ने मौके पर ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात की और खुशी को जिला अस्पताल भिजवा दिया। उन्होंने यह भी कहा, "जहां भी ऑपरेशन संभव होगा, मैं खर्च उठाऊंगा, तुम्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।"
"भगवान बनकर आए हैं डीएम साहब"-खुशी की भावुक प्रतिक्रिया
खुशी ने भावुक होकर कहा, "डीएम साहब मेरे लिए भगवान बनकर आए हैं। आज मुझे लगा कि इंसानियत जिंदा है। मेरी आंखों की रोशनी लौटे न लौटे, लेकिन उम्मीद जरूर लौट आई है।"
आईएएस उमेश मिश्रा का जीवन परिचय
- नाम: उमेश शर्मा
- ID नंबर: 1813
- स्रोत: SCS कैडर
- सिविल सेवा में शामिल होने की तारीख (Appointment to IAS): 05 नवंबर 2018
- जन्म तिथि: 15 मार्च 1972
- गृह जिला: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
- पे-स्केल: ₹15,600-₹39,100, GP ₹7,600 (Matrix-12)
- शिक्षा: स्नातक (B.A.)
- वर्तमान पद: जिलाधिकारी एवं कलेक्टर (D.M. & Collector), मुज़फ़्फरनगर
- तैनाती दिनांक: 14 सितंबर 2024
पिछली पोस्टिंग (रिकॉर्ड के अनुसार)
विशेष सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, यूपी (Lucknow): 05 नवंबर 2018 - 15 फरवरी 2019
जिलाधिकारी एवं कलेक्टर, अमरोहा: 15 फरवरी 2019 - 4 जून 2021
जिलाधिकारी एवं कलेक्टर, बिजनौर: 4 जून 2021 - 1 सितंबर 2023
जिलाधिकारी एवं कलेक्टर, कुशीनगर: 1 सितंबर 2023 - 14 सितंबर 2024
जिलाधिकारी एवं कलेक्टर, मुज़फ़्फरनगर: 14 सितंबर 2024 से वर्तमान तक
पेशेवर पृष्ठभूमि और कार्यशैली
उमेश मिश्रा उत्तर प्रदेश (UP) के प्रयागराज जिले के मूल निवासी हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक, और लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की शिक्षा ग्रहण की है। 2012 में PCS अधिकारी के रूप में चुने गए; 2018 में IAS में प्रोन्नत हुए। अमरोहा, बिजनौर, कुशीनगर जैसे जनपदों में जिलाधिकारी पदों पर कार्यरत रहे। मुजफ्फरनगर में उनकी हालिया तैनाती सितंबर 2024 में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications