IAS Transfer: यूपी में 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले, DM सुहास एलवाई इस विभाग में बने सचिव
शासन ने यूपी के 14 आईएसएस का तबादला कर दिया है। आईएएस अधिकारी रवींद्र कुमार को शामली का डीएम नियुक्त किया गया। जबकि आईएएस नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास नियुक्त किया गया है।

IAS Transfer in UP: उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार शाम को आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची जारी है। जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, उनमें नोए़डा का डीएम सुहास एलवाई का भी नाम शामिल है। तबादला सूची में इसके अलावा सुल्तानपुर के डीएम रवीश गुप्ता, प्रमोद कुमार उपाध्याय, प्रणय सिंह, जौनपुर के डीएम मनीष कुमार वर्मा के अलावा चिकित्स विभाग के विशेष सचिव संतोष कुमार सिंह समेत कुल 14 आईएएस अधिकारियों का नाम शामिल है।
6 IAS शासन व विभाग स्तर पर तबादला
तबादले के बाद लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव आईएएस नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग तथा आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में तबादला किया गया है। जबकि आईएएस राजेश कुमार को प्रभारी निदेशक हथकरधा एवं वस्त्र उद्योग विभाग, सुहास एलवाई को खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव, रवीश कुमार को अपर महानिदेशक निबंधन, प्रमोद कुमार उपाध्याय को निदेशक पंचायती राज और प्रणय सिंह को अपर आयुक्त (गन्ना) के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।
8 अधिकारियों के जिला व मंडल स्तर पर ट्रांसफर
आईएएस मनीष कुमार वर्मा को डीएम नोएडा, जसजीत कौर को जिलाधिकारी सुलतानपुर, अनुज कुमार झा डीएम जौनपुर, रवींद्र कुमार को डीएम शामली, सौम्या अग्रवाल को प्रभारी आयुक्त बरेली मंडल, रवींद्र कुमार डीएम बलिया, संतोष कुमार सिंह सीडीओ महाराजगंज, अक्षत वर्मा को मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज के पद के लिए स्थानान्तरित किया गया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications