दूसरी महिला के साथ रह रहा था पति, टोका तो दे दिया तीन तलाक
थाने पहुंची रिजवाना, तीन तलाक देकर दूसरी महिला के साथ रहा है पति
गाजियाबाद। गाजियाबाद के इस्लामनगर में विवााहोत्तर संबंधों के चलते महिला को तीन तलाक दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले में ससुराल पक्ष के 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया है कि उसे तीन तलाक बोलकर छोड़ दिया गया और अब वो मायके में रह रही है। पीड़िता का कहना है कि पहले तो उसे परेशान कर दहेज मांगा गया और फिर पति ने उसे छोड़ दूसरी महिला के साथ रहना शुरू कर दिया। उसने इसका विरोध किया तो तीन तलाक दे दिया।

दहेज में दिए 8.5 लाख
पीड़िता मुस्कान उर्फ रिजवाना का कहना है कि उसकी शादी 2011 में रिजवान से हुई थी। रिजवान से उसे पांच साल की बेटी भी है। रिजवाना का कहना है कि शादी के कुछ माह बाद ही उसे कम दहेज लाने के ताने दिए जाने लगे और उसे परेशान किया जाने लगा। उसने कई बार में साढे़ लाख रुपए मायके से ले जाकर ससुराल पक्ष को दिए। उसका कहना है कि पिता ने मकान बेचकर ये पैसे रिजवान को दिए।

ससुरालियों ने दिया बिजली का करंट
पीड़िता का कहना है कि दहेज की मांग पूरी करने के बावजूद उसको प्रताड़ित किया जाता रहा। उसे बिजली के झटके दिए गए, जिससे उसका गर्भपात भी हो गया। रिजवाना का कहना है कि पति रिजवान एक अन्य महिला के साथ रहता है। उसने एक बार उसकी शिकायत भी पुलिस में कर दी थी, जिसके बाद उसने तीन तलाक कहतर उसे घर से निकाल दिया।

समझौते की कोशिश हुई नाकाम
पीड़िता का कहना है कि उसने पति से अलगाव नहीं चाहा, उसने महिला थानें में पहले पति की शिकायत की। जहां दोनों पक्षों को बुलाकर समझौते की कोशिश हुई लेकिन पति ने उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पति, सास, ससुर, देवर समेत 16 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।












Click it and Unblock the Notifications