भाई की शादी की खुशी का जश्न मनाने में बहन का उजड़ गया सुहाग

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में भाई की शादी की रस्म अदायगी के दौरान बहन का सुहाग उजड़ गया। हर्ष फायरिंग में दूल्हे के बहनोई को गोली लग गयी। इलाज के दौरान आगरा में घायल की मौत हो गयी। शादी के लग्नोत्सव कार्यक्रम के दौरान ये घटना हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू की।

Husband of sister killed in firing during marriage celebration of brother

घटना थाना बरनाहल इलाके के नगला मान्धाता गांव की है। यहां के रहने वाले युवक आकाश की शादी का लग्नोत्सव का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग करने लगे जिससे एक गोली दूल्हा आकाश के बहनोई को लग गयी। घायल को इलाज के लिये आगरा ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+