घरेलू विवाद में पत्नी को गोली मार खुद भी की सुसाइड, पत्नी की जान बची

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के उसरह रसूलपुर गांव में आपसी विवाद में एक पति ने पत्नी को तमंचे से गोली मार दी। वह वहीं गिर गई तो पति ने खुद को भी गोली मार ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर उनके घर पहुंची। जहां पत्नी की जान तो बच गई, लेकिन पति जीवित नहीं मिला। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जख्मी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया।

news

नामचीन कबड्डी प्लेयर था मृतक
इंस्पेक्टर टप्पल संजय पांडेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह उसरह रसूलपुर गांव में दिनेश और उसकी पत्नी में झगड़ा हुआ था। दिनेश कबड्डी का नामचीन खिलाड़ी था। आपसी विवाद में वह इतना गुस्सा हो गया कि उसने तमंचा निकाला और पत्नी पर फायर कर दिया। शोर सुन अन्य परिजन वहां पहुंचे तो दिनेश ने खुद को अंदर से कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद अंदर खुद को भी गोली मार ली। यह घटना सुबह करीब 9 बजे की है। गोली पत्नी के हाथ में लगी थी, वह गंभीर जख्मी हो गई।

पत्नी का नोएडा में चल रहा इलाज
पुलिस ने मृतक दिनेश के शव को घर से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पत्नी को गंभीर अवस्था में जेवर के कैलाश हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां से परिजन कैलाश हॉस्पिटल नोएडा लेकर रवाना हो गए। पति-पत्नी के बीच हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+