जुए में दोस्तों के सामने पत्नी को दांव पर लगाकर हार गया पति, पंचायत में हुई पिटाई
सोनभद्र। यूपी की सीमा से सटे झारखंड प्रांत के गढ़वा जिले के एक गांव में महाभारत की घटना दोहरायी गयी। एक जुआरी ने जुए में अपनी पत्नी को दांव पर लगा कर हार गया। घटना की जानकारी होने पर गांव में पंचायत की बैठक हुई, जिसमें उक्त जुआड़ी की जमकर पिटाई हुई।

उत्तर प्रदेश झारखंड सीमा से सटे विण्ढमगंज से एक किलोमीटर दूर स्थित गढ़वा जिले के उक्त गांव में एक जुआड़ी ने जुआ खेलते हुए अपना सारा पैसा हार गया। उसके बाद उसने अपनी पत्नी को दांव लगा दिया और पत्नी को भी हार गया। पत्नी को हारने के बाद उक्त जुआड़ी ने अपनी पत्नी को जीते हुए जुआड़ी के साथ जाने को कहा, लेकिन पत्नी तैयार नहीं हुई। तब उसने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की।
सुबह इस घटना की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को मिली तो लोग आक्रोशित हो गए। उसके बाद गांव में पंचायत हुई। उस पंचायत में दोनों जुआड़िओं को बुलाने का फरमान पंचायतों ने जारी किया। पत्नी हारने वाला जुआड़ी तो पकड़ा गया, लेकिन जीतने वाला फरार हो गया। पंचायत में पत्नी हारने वाला जुआड़ी की जमकर पिटाई हुई। घटना से नाराज पत्नी पति का घर छोड़कर अपने पिता के घर चली गई।












Click it and Unblock the Notifications