पत्नी से जबरदस्ती संबंध बनाने वाले को पति ने बैंगन के खेत में बुलाया

यूपी के मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में पत्नी से जबरजस्ती संबंधी बनाने की जानकारी होने पर पति ने पत्नी के साथ मिलकर युवक को खेत में बुलाया।

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में पत्नी से जबरजस्ती संबंधी बनाने की जानकारी होने पर पति ने पत्नी के साथ मिलकर युवक को खेत में बुलाया। खेत में मिलने गया युवक वहीं महिला से संबंध बनाने की कोशिश करने लगा तभी महिला का पति खेत में पहुंच गया। गुस्साए पति ने नायलान की रस्सी से युवक का गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्‍नी से फोन करा खेत में बुलाया

पत्‍नी से फोन करा खेत में बुलाया

एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि चंदौली जिले के डेहरी गांव में रहने वाले दिनेश की ससुराल अहरौरा के मानिकपुर गांव में है। दिनेश की पत्नी अनिता बीतें तीन साल से मायके में ही रह रही थी। इसी दौरान गाव का ही रहने वाला एक शख्स, अजय कुमार अनिता से तीन माह से जबरदस्ती संबंध बना रहा था। अजय से परेशान होकर अनीता ने यह बात अपने पति दिनेश को बताई। इस बात की जानकारी होने पर दिनेश ने पत्नी से फोन कराकर अजय को बैंगन के खेत में बुलाया।

ऐसे की हत्या

ऐसे की हत्या

जब अजय अनिता से मिलने खेत में आकर संबंध बनाने लगा तो दिनेश ने नायलान की रस्सी से अजय का गला दबा कर हत्या कर दिया। सर्विलांस से पता करने पर दोनों का मोबाइल का लोकेशन उसी स्थान पर मिला जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पति-पत्नी दोनों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबुल किया।

क्रेशर प्लांट में आपरेटर था दिनेश

क्रेशर प्लांट में आपरेटर था दिनेश

चंदौली जिले के इलिया थाना के डेहरी गांव निवासी दिनेश कुमार क्रेशर प्लांट में ऑपरेटर का काम करता है। दिनेश ने बताया कि वह चार भाईयों में तीसरे नंबर पर है। घर में रहने के लिए जगह नहीं होने के कारण उसकी पत्नी और बच्चा तीन साल से मायके में ही रह रहे थे। अजय तीन माह से पत्नी अनिता से जबरदस्ती संबंध बना रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+