वहशी पति ने पत्नी के गुप्तांग को सिगरेट से दागा, डाल दी लाल मिर्च
वहशी पति पत्नी की वेजाइना को सिगरेट से दाग डाल दी मिर्च
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में एक शख्स ने पत्नी के साथ वहशीपन की हदें पार कर दीं। इस शख्स से पत्नी को घर में कैद कर उसकी वजाइना को सिगरेट से दागा और मिर्च डाली। गुरूवार को पत्नी किसी तरह से उसके चंगुल से निकल कर पुलिस थाने पहुंची और जान बचा लेने की गुहार लगाई।

महिला ने पुलिस के बताया कि पति सिगरेट से उसके निजी अंग को दागता है और लाल मिर्च डालता है। उसने पति से तलाक दे देने को कहा तो उसने अप्राकृतिक संबंध बनाए और मारपीट की। महिला की बात सुन पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए।
महिला ने बताया कि उसकी शादी 13 साल पहले हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। पति ने शादी के कुछ दिन बाद ही उसे परेशान करना शुरू कर दिया था लेकिन बीते कुछ दिन से तो उसने प्रताड़ना की हद कर दी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications