थाने में पति ने बीवी को दिया तलाक, न्याय के लिए 3 बच्चों के साथ भटक रही है पीड़िता
Balrampur News, बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में तीन तलाक का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आपसी विवाद को सुलझाने के लिए पीड़िता को थाने बुलाया गया। जहां पति ने तीन बार तलाक बोलकर अपनी पत्नी को तलाक दे दिया है। इस दौरान पुलिसकर्मी वहां मुकदर्शक बनकर खड़े रहे। अब पीड़िता महिला थाना पुलिस से लेकर आला अधिकारियों तक न्याय की गुहार लगा रही है।

दहेज के लिए करता था प्रताड़ित
मामला बलरामपुर जिले की उतरौला कोतवाली का है। सीतापुर के महमूदाबाद की रहने वाली रुमैशा खातून की शादी 12 वर्ष पूर्व उतरौला के परवेज अहमद के साथ हुई थी। इस दम्पत्ति के तीन बच्चे भी है। रुमैशा खातून का आरोप है कि उसकी सास और पति अक्सर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे।

दूसरी महिला से शादी करना चाहत है आरोपी
पुलिस को दिए गए प्रार्थनापत्र में रुमैशा ने आरोप लगाया है कि उनके पति परवेज का किसी दूसरी औरत से शादी करना चाहते है। एक दिन उसके जेठ ने उसके जेवर मांगे जिसपर विवाद बढ़ गया और इसी मामले को लेकर दोनों पक्ष कोतवाली उतरौला पहुंचे, जहां पुलिस के सामने नाराज परवेज ने रुमैशा को तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया। तलाक के बाद परवेज अपनी पत्नी रुमैशा और तीन बच्चों से अलग रहने लगा है।

पीड़िता ने महिला आयोग से लगाई गुहार
रुमैशा खातून अब न्याय पाने के लिए पुलिस थाने से लेकर महिला आयोग तक की चक्कर लगा रही है। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति रसूखदार है इसलिए पुलिस उसपर हाथ डालने के बजाय उसका संरक्षण कर रही है। रुमैशा ने थाने में कई बार पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़िता ने महिला आयोग की सदस्य के सामने पेश होकर भी न्याय की गुहार लगाई है। महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने उसे न्याय का भरोसा दिलाया है लेकिन फिलहाल पीड़िता अभी न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। मामला अब न्यायालय में विचाराधीन उसने गुजारे भत्ते के लिए भी अर्जी डाल रखी 3 बच्चों के साथ किसी तरह अपनी जिंदगी चला रही।

पुलिस ने क्या कहा
जिले के पुलिस कप्तान अमित कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है, मामले की जानकारी ली जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि तलाक थाने के अंदर नहीं, बल्कि बाहर दिया गया है। मामले की जानकारी की जा रही है। जो भी तथ्य निकल कर सामने आएगे उसके तहत कार्रवाई की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications