यूपी: बीवी ने मांगा अपने दिए रुपयों से खरीदे टेंपो का मांगा हिसाब, पति ने दिया तीन तलाक
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में निकाह के 15 वर्ष बाद तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां शौहर ने अपनी बीवी को तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। यही नहीं नकदी व जेवर भी छीन लिया। कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने रुपये से खरीदे गए टेंपो का हिसाब पति से मांग लिया था। पीड़ित ने अब पुलिस अफसरों से न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, मामला फर्रुखाबाज के कायमगंज थाना क्षेत्र के रायपुर खास गांव का है। चांदबीबी (35) पुत्री मो. अली खां का निकाह गांव के ही मुईद खां से हुआ था। उनके दो पुत्र मो. कैफ (13) व उजैब (10) हैं। चांदबीबी ने अपने मायके में मिला मकान बेच उन रुपयों से टेंपो लेकर मुईद को दिया था। उसने टेंपो का हिसाब मांगा तो मुईद विवाद करने लगा। इसी दौरान मुईद ने तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कहकर चांदबीबी को घर से निकाल दिया। अब महिला के पास रहने के लिए घर भी नहीं बचा।
मुईद व उसके परिजन महिला को घर में घुसने नहीं दे रहे हैं। पीडित महिला ने अपने पति और ससुरालियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। महिला ने अपनी सुरक्षा की भी मांग की है। कोतवाली के एसएसआइ आरएस वर्मा ने बताया कि तहरीर अभी उनके सामने नहीं आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications