Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पत्नी पर पर्ची फेंककर दिया तीन तलाक, विरोध करने पर जमकर पीटा

सहारनपुर। सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को लेकर भले ही पाबंदी लगा दी हो, लेकिन यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोग अपनी पत्नी को तलाक दे रहे हैं। सहारनपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मुंह से तलाक न बोल कर कागज के टुकड़े पर तीन बार तलाक लिखा और अपनी पत्नी के उपर फेंक दिया। पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो पति ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की। घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

पत्नी पर पर्ची फेंककर दिया तीन तलाक, विरोध करने पर जमकर पीटा

जनपद के कोतवाली गंगोह के गांव धलापडा निवासी वहीद की बेटी मुशयदा की शादी कैराना निवासी एक युवक के साथ चार साल पहले हुई थी। आरेाप है कि कुछ दिन तक तो सबकुछ सही चलता रहा, लेकिन बाद में ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज में बाइक और एक लाख रूपये की मांग कर डाली। मांग पूरी न होने पर वहीद की बेटी का उत्पीडन किया जाने लगा। इससे तंग आकर मुशयदा अपने मायके आ गई। आज मुशयदा अपने घर पर अकेली थी तभी उसका पति और सास ससुर समेत छह लोग घर में घुस गए।

पत्नी पर पर्ची फेंककर दिया तीन तलाक, विरोध करने पर जमकर पीटा

आरोप है कि मायके में रह रही मुशयदा से उसके पति न केवल गाली गलोच की बल्कि मारपीट भी की और तीन तलाक लिखा एक कागज का टूकडा फेंक दिया। इसका विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। ग्रामीणों को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी कोतवाली गंगोह पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि तहरीर आती है तो आरोपियों के खिलाफ अवश्य कार्रवाई की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+