VIDEO: इतनी सी बात पर दे दिया तीन तलाक, सख्त कानून के बाद भी नहीं रुक रहा सिलसिला
बरेली। तीन तलाक के असंवैधानिक घोषित होने के बाद भी ये रुकने का नाम नहीं ले रहा है। तीन तलाक का हालिया मामला बरेली से सामने आया है। यहां पति ने अपनी पत्नी को महज़ इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि महिला ने पति की ख्वाहिश नहीं पूरी की थी। पति कई दिनों से 50 हज़ार रुपये दहेज लाने की मांग कर रहा था लेकिन महिला ने अपने पिता से पैसे लेने से इंकार कर दिया था। इस बात से खफा पति ने उसे तलाक दे दिया है। अब पत्नी इंसाफ के लिए न्याय की चौखट पर गुहार लगा रही है।

मामला बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र का है। यहां तरन्नुम की शादी रफीक नाम के व्यक्ति से हुई थी। शुरू में तो वो अक्सर अपने पिता से पैसे लेकर पति को दिया करती थी। लेकिन लगातार पति की ओर से की जा रही मांगों से वह परेशान थी। तरन्नुम के पिता एक रिक्शा चालक है लगातार पैसों की डिमांड उसके पिता भी पूरी नहीं कर पाते थे इस वजह से तरन्नुम को उसका पति लगातार मरता पीटता था। तंग आकर तरन्नुम के पिता तरन्नुम को अपने घर थाना बारादरी क्षेत्र के जगतपुर ले आए जहाँ पर तरन्नुम के पति रफ़ीक ने उसके मायके आकार तीन तलाक दे दिया।

तरन्नुम की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व बरेली के मोहल्ला करेली के रहने वाले रफ़ीक से हुई थी। जब से लगातार तरन्नुम को पैसों की डिमांड को लेकर मारा पीटा जाता था। तरन्नुम ने पति द्वारा मारे गए चाकू के भी निशान दिखाए। बहरहाल तरन्नुम का पति दबंग व्यक्ति है और अब तलाक के बाद तरन्नुम बहुत डरी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications