VIDEO: लव-मैरिज के बाद टॉयलेट जाने के बहाने पति हुआ रफूचक्कर

मंगलवार को सागर पत्नी के साथ गाजियाबाद से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचा और टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर रफूचक्कर हो गया।

कानपुर। कानपुर में एक महिला अपने हाथ की नस काटकर थाने पहुंची और अपने पति से मिलवाने की गुहार लगती रही। लेकिन कानपुर की लापरवाह पुलिस उसका मजाक उड़ाती रही। कई घंटे बाद जब पुलिस के आला अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तब जाकर थाने की पुलिस जागी और महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

VIDEO: लव-मैरिज के बाद टॉयलेट जाने के बहाने पति हुआ रफूचक्कर

बर्रा थाना क्षेत्र में रहने वाले कुलदीप सिंह के बेटे सागर ने सन् 2016 में वर्षा नाम की लड़की से लव-मैरिज की थी। दोनों के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे जिसके चलते सागर अपनी पत्नी वर्षा को लेकर गाजियाबाद चला गया। बीते मंगलवार को सागर पत्नी के साथ गाजियाबाद से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचा और टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर रफूचक्कर हो गया। इसके बाद काफी खोजबीन के बाद जब सागर स्टेशन पर नहीं मिला तो वर्षा अपने ससुराल पहुंच गई लेकिन उसको घर के अंदर घुसने नहीं दिया गया।

वर्षा के मुताबिक उसने बर्रा थाने में इसकी शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं कि। थाने में सुनवाई ना होने पर वर्षा फिर से अपने ससुराल गई और पति से मिलने की गुहार लगाती रही लेकिन जब ससुराल वालों ने वर्षा को फिर से भगा दिया तो उसने ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। वर्षा थाने में रो-रोकर सिर्फ अपने पति से मिलने की गुहार लगा रही है।

इस पूरे प्रकरण में डिप्टी एसपी का कहना है कि इस लड़की ने लव-मैरिज की थी। उसका पति दो दिन पहले इसको सेंट्रल स्टेशन पर छोड़कर भाग गया है। महिला का कहना है की वो अपने ससुराल में रहना चाहती है लेकिन ना तो ससुराल वाले रखने को तैयार हैं और ना ही मायके वाले।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+