बेटी की ख्वाहिश में पति ने दिया पत्नी को तलाक, शख्स बोला- लड़के ही पैदा होते हैं मुझे लड़की चाहिए
Agra divorce News: अब तक आपने घरेलू झगड़े, पति-पत्नी के बीच अनबन या फिर किसी बुरी लत और बेटी पैदा होने के कारण तलाक होते हुए देखें होंगे। लेकिन यूपी की ताजनगरी आगरा में तलाक का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लड़के पैदा होने पर एक पति ने अपनी बीवी को तलाक दे दिया, जिसके बाद यह मामला पूरे आगरा जिले में चर्चा का विषय बन गया।
अक्सर देखा जाता है कि लड़की पैदा होने पर महिलाओं को घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ता है। यहां तक की बेटी होने पर तलाक तक की नौबत आ जाती है, लेकिन आगरा में एक पति इस बात से खफा है कि उनसी पत्नी सिर्फ बेटों को जन्म दे रही है और उसे बेटी चाहिए।

दरअसल हैरान कर देने वाला यह मामला आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में आया, जहां पति-पत्नी के बीच इस बात को लेकर झगड़ा था कि पति को बेटी चाहिए, लेकिन तीन लड़कों के होने के बाद पत्नी ने अगली संतान को इनकार कर दिया।
पत्नी का कहना है कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और चौथा बच्चा होने से और संकट आ जाएगा। साथ ही इस बात की भी कोई संभावना नहीं है कि अगला बच्चा लड़की ही होगा। ऐसे में पति-पत्नी के बीच विवाद इतना गहरा गया की आगरा के परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया। वहीं थाना शाहगंज पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं।
10 साल पहले हुई थी शादी, अब तलाक की नौबत
पूरा मामला आगरा के शाहगंज का है, जहां की रहने वाली महिला की शादी 10 साल पहले मलपुरा के शख्स से हुई थी। शादी के बाद उनके तीन बच्चे हुए हालांकि तीनों लड़के थे, लेकिन पति की इच्छा थी कि उसके घर में एक कन्या का जन्म हो।
बेटी की चाहत में पत्नी को छोड़ा
बेटी की चाहत में पति ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया है। जिसके बाद पीड़िता परिवार परामर्श केंद्र पहुंचीं, जहां पर काउंसलर ने पति-पत्नी दोनों को समझाया, लेकिन बातचीत से कोई हल नहीं हुआ। ऐसे में बात किसी तरह के निष्कर्ष पर नहीं पहुंची तो शाहगंज थाना को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications