घरेलू झगड़े के दौरान बीवी ने पति को ऐसे मारा कि हुई दर्दनाक मौत

सोनभद्र। गुस्सा कभी-कभी घातक हो जाता है। छोटे-छोटे मामले में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। ऐसा ही मामला सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के घटेहरी गांव में हुई। किसी बात को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने पति को लोहे के बाट से सिर में मार दिया। इसमें उपचार के दौरान पति की मौत हो गई।

 Husband died after wife attacked during quarrel in Sonbhadra, Uttar Pradesh.

बीच-बचाव के बीच पति को पत्नी ने मारा
राबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मिश्र के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के घटेहरी गांव निवासी 22 वर्षीय संजय पुत्र रामदुलारे का 21 नवम्बर की रात अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट हो गई। संजय के जीजा राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के टेकार गांव निवासी रामविलास पुत्र शेषमनि ने बताया कि पति-पत्नी में मारपीट होते देख संजय की छोटी बहन कुसुम झगड़ा छुड़ाने पहुंच गई। इसी दौरान संजय की पत्नी पूजा ने लोहे के बाट से पति के सिर पर मार दिया। इससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया। वाराणसी में गुरुवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जीजा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि संजय के जीजा रामविलास की तहरीर पर उसकी पत्नी पूजा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+