शादीशुदा महिला के साथ मंदिर में फेरे ले रहा था बाबा, तभी पहुंचा पति, और फिर...
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में ढोंगी बाबा की करतूत सामने आई है। यहां एक ढोंगी बाबा ने शादीशुदा महिला को अपने जाल में फंसा लिया। बाबा महिला को लेकर मंदिर पहुंच गया और शादी करने लगा। इस बात की भनक महिला के पति को लग गई। फिर क्या था महिला के पति ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर बाबा को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं ढोंगी बाबा का सरेआम सिर भी मुड़वा दिया गया। बाबा ने थाने में भाग कर अपनी जान बचाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र की है। नवाबगंज के एक मंदिर में ढोंगी बाबा ने शादीशुदा महिला को अपने झांसे में लेकर शादी करने के लिए मना लिया। इसके बाद दोनों शादी करने के लिए मंदिर में जा पहुंचे। इस बात की भनक महिला के पति को लग गई। जिसके बाद महिला का पति अपने परिजनों के साथ मंदिर में पहुंचा गया। फिर क्या था महिला के पति और परिजनों ने ढोंगी बाबा को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं ढोंगी बाबा का सरेआम सिर भी मुड़वा दिया गया।

बरेली के एसपी ग्रामीण डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि बाबा वीरेन्द्र दास शाहजहांपुर का रहने वाला है। बाबा ने शादीशुदा महिला से शादी कर ली और इसका एक हल्फनाम भी तहसील पर तैयार कर लिया। बताया कि बाबा के गुरू सुरेशदास ने इनका मुंडन कराकर उन्हें गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कराया है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि महिला के पति ने दोनों की शादी का विरोध किया, जिसके बाद दोनों में झड़प भी हुई। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications