प्रेमी के साथ घूमती मिली पत्नी तो पति ने कर दी धुनाई
कानपुर में बीच सड़क पर शनिवार को एक हाईप्रोफाइल फैमली ड्रामा देखने को मिला। जहां पति अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की पिटाई कर रहा था। पति और उसका भाई और उसके पिता प्रेमी प्रेमिका को पीटते हुए चौकी ले गए। यह फैमली ड्रामा देखने वालो की भीड़ जमा हो गई। वहीं पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले जाकर मामले की जाँच में जुटी है। मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र के योगन्द्र बिहार इलाके का है। योगन्द्र बिहार के रहने वाले अजय सिंह की पांच साल पहले घाटमपुर की रहने वाली ज्योति सिंह से शादी हुई थी। अजय की एक ढाई साल की बेटी है। अजय अपने पिता कमलेश सिंह और छोटे भाई अभय सिंह के साथ रहता है।

शनिवार को अजय की पत्नी ज्योति को प्रेमी शिवम् के साथ कार में बैठ कर जा रही थी तभी अचानक अजय सिंह ने देख लिया। अजय ने दोनों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। कुछ देर बात अजय का भाई अभय और पिता कमलेश भी पहुंच गए। तीनों ने मिलकर महिला और उसके प्रेमी की जमकर पिटाई की।
वहीं इस पूरे मामले पर ज्योति का कहना है कि मै टेट की कोचिंग के लिए जा रही थी तभी रास्ते में मुझे शिवम मिल गया। शिवम ने मुझ देख कर कार रोक दी और कहा चलो मैं छोड़ देता हूं। इसके बाद मेरे पति ने मुझे देख लिया और हम दोनों को पीटने लगे। ज्योति का आरोप है कि पति ने आरोप लगाया कि मैं शिवम के साथ भागी जा रही थी। जबकि शिवम मेरे मायके का रहने वाला है। मैं उसे बचपन से जानती हूँ ।
वहीं प्रेमी शिवम् सिंह का कहना है कि मै इधर से जा रहा था तभी मैंने ज्योति को देखा तो गाड़ी रोक दी। मैंने पूछा कहा जा रही हो तो ज्योति ने कहा की कोचिंग जा रहे है तो मैंने कहा चलो मैं छोड़ देता हूं। बस इतनी ही देर में अजय ने हम दोनों को पीटना शुरू कर दिया। एसपी साउथ अशोक कुमार के मुताबिक पति पत्नी का विवाद हुआ है जिसमें मार पीट हुई है । घटना की जाँच की जा रही है और लड़की पक्ष के लोग भी आ रहे है। जो तहरीर मिलेगी उसी आधार पर कारवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications