18 हजार सैलरी वाली बीवी के पास BMW, अवैध संबंधों से खफा पति ने मार डाला
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के शुक्रवार की रात को हुई एक हाईप्रोफाइल हत्या के मामले में पुलिस नें आज घटना का खुलासा किया है। पुलिस नें हत्या के मुख्य आरोपी और नवजीत के पति मानव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में पुलिस ने हत्या के कारण और उससे जुड़ी बातों का खुलासा किया। पत्रकारों के बीच हत्यारोपी मानव ने इस बात को बेबाकी से कबूला कि अपनी पत्नी की हत्या उसने ही की है।

'नवजीत से कई लोगों के थे अवैध संबंध"
मानव की मानें तो नवजीत ऊर्फ नवी के कई लोगो से अवैध सम्बंध थे। यही मुख्य कारण है जो उसने अपनी पत्नी की हत्या की। घटना की रात मानव और उसके अन्य साथी पास में ही उसके दोस्त अचल के घर पर एक विवाद को लेकर पहले से ही मौजूद थे। जब नवी ने मानव के दोस्तों की गाड़ी की हवा निकाली और हंगामा किया तो मानव वहां पहुंच गया। कई बार नवी को समझाने की कोशिश की गई लेकिन नवी शराब के नशे में थी और फिर मानव ने उस पर अपनी अवैध पिस्टल से सात फायर झोंक दिए।

बीवी को मारने के बाद गले लगाकर हुआ फरार
हत्या के बाद मानव के दोस्त तो मौके से फरार हो गए लेकिन कुछ देर के लिए मानव वहां रुका और फिर नवी को गले लगाने के बाद वहां से फरार हो गया। हत्या के बाद वो पहले मेट्रो प्लाजा गया और फिर वहां से दिल्ली चला गया। मानव की मानें तो उसने कई बार नवजीत को गैर मर्द के साथ खास तौर उसकी सहेली डौली जैन के भाई के साथ रंगे हाथों पकड़ा था। कई बार इन बातो को लेकर तकरार भी हुई और वो कई सालों से अलग रह रहे थे।

नवजीत के पास कई महंगी कारें
मानव ने यह बताया कि जिस स्कूल में नवी काम करती थी उसमें उसकी सैलरी मात्र 17900 रुपये थी जिसमें वो दो बच्चो का पालन पोषण भी करती थी। साथ उसके पास एक BMW कार, एक वरना और दो अन्य कारें थीं। हाल ही में नवी ने एक क्विड कार भी खरीदी थी। ऐसे में इन सब के लिए उसके पास पैसा कहां से आ रहा था। फिलहाल पुलिस की मानें तो इस हत्या के पीछे सीधे तौर पर नवजीत के कई लोगो से अवैध सम्बंध और आपसी तकरार है। हलांकि पुलिस का कहना है कि सभी बिन्दुओं पर वर्कआउट किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications