बरेली: PWD कैम्पस के टॉयलेट में मिला महिला का नरकंकाल, जांच में जुटी पुलिस
बरेली। बरेली के पीडब्ल्यूडी कैम्पस के अंदर खंडहर हो चुके मकान के टॉयलेट में एक महिला का नरकंकाल मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीडब्ल्यूडी कैम्पस के टॉयलेट में कंकाल मिलने की सूचना पर एसएसपी और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौके पर जाकर छानबीन की है। फिलहाल पुलिस कंकाल को एक महीने पुराना बता रही है।

मामला बरेली के पीडब्ल्यूडी कैम्पस का है। पीडब्ल्यूडी कैम्पस के अंदर खंडहर हो चुके मकान के टॉयलेट में एक प्लास्टिक के कट्टे के अंदर कंकाल रखा हुआ था। बता दें कि कंकाल के पास से चूड़ियां और एक पर्स भी बरामद हुआ है। फिलहाल महिला के कंकाल की शिनाख्त अभी तक नही हो सकी है। पुलिस की माने तो कंकाल कई महीने पुराना बताया जा रहा है। खास बात ये है कि महिला का कंकाल काफी समय पीडब्ल्यूडी कैम्पस के अंदर खंडहर हो चुके मकान के टॉयलेट में रखा था, लेकिन किसी को इस बात की भनक तक नहीं हुई। बता दें कि जिस जगह से महिला का कंकाल बरामद हुआ है उस जगह पर पीडब्ल्यूडी के सभी बड़े अधिकारी रहते है। लेकिन किसी को महिला के शव के सड़ने तक की बदबू नहीं आई।
वही, दूसरी तरफ पीडब्ल्यूडी में तैनात सुपरवाइजर गोपाल का कहना है कि उसने कंकाल को कल सुबह 11 बजे के लगभग देखा था और अधिकारियों को इस बारे में जानकारी भी दी थी। लेकिन 24 घण्टे बीतने के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कोतवाली पुलिस को सूचना तक नही दी। इससे विभाग के अफसरों की भूमिका भी सवालों के घेरे में दिखाई दे रही है। बरेली के एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि पीडब्ल्यूडी कैम्पस में खण्डहर पड़े आवास के टॉयलेट में महिला का कंकाल मिला है। कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि देखने से कंकाल 5 से 6 महीने पूराना लग रहा है। आसपास के लोगों से इस बारे में जानकारी की जा रही है।











Click it and Unblock the Notifications