UP: माऊंट आबू से अयोध्या के कारसेवकपुरम पहुंचा ''राम स्तभ", जानिए कितनी है इसकी ऊंचाई, कहां लगांए जाएंगे
Ayodhya Ram Mandir: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ही अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हो जाएगा। यहां लगने वाले पत्थर और मूर्तियों को तराशने का काम लगातार चल रहा है। इसकी क्रम में राजस्थान के माउंट आबू से 1200 किमी की यात्रा तय कर एक राम स्तंभ अयोध्या के कारसेवकपुरम पहुंचा। 15 फीट ऊंचा और 2.5 फीट चौड़ा स्तंभ अयोध्या के मणिपर्वत पर स्थापित किया जाएगा।

अशोक सिंघल फाउंडेशन ने माउंट आबू में राम स्तंभ बनवाया है। फाउंडेशन ने अयोध्या से लेकर रामेश्वरम तक 290 स्थानों की पहचान की है, जहां एक-एक राम स्तंभ स्थापित किया जाएगा।
अशोक सिंघल फाउंडेशन के मनोज तिवारी ने कहा कि, "एक राम स्तंभ आज (2 अक्टूबर) राजस्थान से अयोध्या पहुंचा। इसे यहां मणिपर्वत पर स्थापित किया जाएगा। बाद में, अयोध्या में चार और स्तंभ स्थापित किए जाएंगे।"
उन्होंने कहा, "प्रत्येक स्तंभ पर धनुष और तीर की नक्काशी और चार फीट का पीतल का झंडा है।" वाल्मिकी रामायण में, इस मार्ग का उल्लेख राम वन गमन मार्ग के रूप में किया गया है, जिस पर भगवान राम, देवी सीता और लक्ष्मण ने अयोध्या से श्रीलंका तक अपनी 'वनवास' (निर्वासन) यात्रा के दौरान यात्रा की थी।
श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा, "40 वर्षों के शोध के बाद, श्री राम सांस्कृतिक शोध संस्थान न्यास ने 290 स्थानों की पहचान की है, जहां से भगवान राम ने अयोध्या से रामेश्वरम की यात्रा की थी।" राय ने कहा, "अशोक सिंघल फाउंडेशन इन सभी 290 स्थानों पर राम स्तंभ स्थापित करेगा।"
राय ने कहा कि 15 जनवरी, 2024 से 25 फरवरी, 2024 के बीच लगभग 50 लाख भक्तों के अयोध्या आने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications