कैसे लगता है कुंडा में राजा का दरबार? देखिए तस्वीरें
राजा भैया अपनी बेंती कोठी पर जनता दरबार लगाते हैं और यहां उनकी समस्याओं का हल करते हैं। आचार संहिता में जनता दरबार पर रोक के बाद एक बार फिर से बेंती कोठी और राजा भैया चर्चा में आ चुके है।
इलाहाबाद। यूपी के प्रतापगढ़ में कुंडा इलाका और इस इलाके की बेंती कोठी किसी परिचय की मोहताज नहीं क्योंकि एक जमाने से इस इलाके में एक ही तूती बोलती है, एक ही आवाज गूंजती है, एक ही नारा सुनाई पड़ता है। ये इलाका रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का है और रजवाड़ा युग खत्म होने के बाद भी आज तक इसी राजघराने की हुकूमत चलती है और यहां के कानून से लेकर जनता के दिलों पर राज करते हैं राजा भैया।


राजा भैया अपनी बेंती कोठी पर जनता दरबार लगाते हैं और यहां उनकी समस्याओं का हल करते हैं। आचार संहिता में जनता दरबार पर रोक के बाद एक बार फिर से बेंती कोठी और राजा भैया चर्चा में आ चुके है। क्योंकि लगभग तीन महीने बाद फिर से राजा भैया का जनता दरबार सजा। दरबार में पूर्व मंत्री व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह फिर से उस न्याय की कुर्सी पर बैठे। जिस पर बैठते ही उन्हें लोग अपना राजा मानते हैं और उनकी हर बात को पत्थर की लकीर। हजारों की संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिन्हें हल करने के लिए राजा भैया ने अपना फरमान सुनाया।


क्या आती हैं शिकायत?
जो काम लोकतंत्र में पुलिस, प्रशासन और न्यायालय करते हैं। कुछ इसी तरह घर के झगड़े से लेकर कत्ल तक पर न्याय की उम्मीद लेकर लोग उनके पास पहुंचते हैं। सोमवार दोपहर तक राजा भैया ने बिजली, पानी, नाली, चकरोड, कोटा जैसे प्रार्थना पत्रों पर एक्शन लिया। मानिकपुर कस्बे से सैकड़ों लोगों की भीड़ रास्ता बंद कर लेने और जमीनी विवाद को लेकर पहुंची। इसी प्रकार कई गांवों के लोगों ने कोटेदार समेत अन्य के खिलाफ शिकायत की। राजा भैया ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया। साथ ही कुछ मामलों में उन्होंने यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं को मामले के निस्तारण के लिए मौके पर भेजा।



राजा की अपनी ब्रिगेड
राजा भैया ने समस्याओं को हल करने के लिए खुद की एक ब्रिगेड बना रखी है। जिसे लोग राजा भैया यूथ ब्रिगेड के नाम से जानते हैं। इस टीम में हजारों की संख्या में युवा शामिल हैं। माना जाता है राजा भैया का ये ब्रिगेड समस्या का हल निकालने की कोशिश करता है।

कई जिलों से आते हैं लोग
प्रतापगढ़ के कुंडा बेंती कोठी पर कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के जनता दरबार सिर्फ प्रतापगढ़ के ही नहीं सूबे के दर्जन भर जिले के लोग आते हैं। यहां राजा खुद समस्याओं को सुनते हैं।


जनता दरबार का तरीका
बेंती कोठी पर सप्ताह में दो दिन जनता दरबार लगता है। राजा एक कुर्सी पर बैठ जाते हैं और उनकी मेज पर एक के बाद एक शिकायत का क्रम लगातार चलता है। विधानसभा चुनाव के बाद राजा भैया का दरबार लगा तो हमेशा की तरह हजारों लोग कोठी पहुंच गए। यूथ ब्रिगेड एक-एक कर सबको राजा तक पहुंचाते हैं। लोग अपनी समस्या राजा को सुनाते हैं। राजा के रजिस्टर में सबका डाटा लिखा जाता है। उनकी समस्या नोट होती है। उस पर कार्रवाई करने के लिए लिखापढ़ी होती है।

राजा पर तानाशाही का आरोप
राजा भैया को बाहुबली और तानाशाह कहा जाता है। इलाके में वो जो कह देते हैं वही नियम होता हैं और वही कानून भी। उन पर ढेरों मुकदमें दर्ज हैं और वो लंबे समय तक जेल में बंद थे लेकिन उनका रुतबा दो दशकों से लगातार बढ़ा है और राजा लगातार आठवीं बार कुंडा विधानसभा से विधायक चुने गए हैं। इलाके में न ही राजा की कोई खिलाफत की हिमाकत करता है और न ही राजा को कोई 'ना' कह सकता है। राजा के बारे में कहा जाता है कि वो सिर्फ अपने लोगों की ही शिकायत सुनते और निस्तारित करते हैं।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications