Video: पत्रकार बन, माइक-कैमरा लेकर अतीक-अशरफ पर फायरिंग करने आए थे हमलावर, गैंगस्टर के हत्या की पूरी कहानी
Atiq Ahmed Ahraf Ahmed Shot Dead: गैंगस्टर अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

Atiq Ahmed Ahraf Ahmed Shot Dead: गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। गोली आज रात 10 बजे और 11 बजे के बीच की गई है। तीनों हमलावर पत्रकार बनकर और कैमरा और माइक लेकर अतीक पर फायरिंग करने आए थे।
इस हमले में एक यूपी पुलिस के जवान को भी गोली लगी है। बताया जा रहा है कि तीनों लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए की अतीक-अशरफ पर गोलियों की बौछार की। इस घटना से पूरा प्रयागराज दहल गया है।
मीडिया से बातचीत के दौरान अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की गोली मारी गई थी।
सामने आए सोशल मीडिया पर वीडियो में दिख रहा है कि अतीक अहमद के सिर में गोली मारी गई। अतीक और अशरफ पर फायरिंग उस वक्त हुई जब दोनों प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज से निकल रहे थे। मीडिया उनसे सवाल कर रही थी और इसी बीच तीन हमलावरों ने उनपर जय श्री राम के नारे लगाते हुए फायरिंग कर दी।
बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले तीनों हमलावर मीडिया वालों के साथ-साथ अतीक और अशरफ के पास पहुंच गए थे। तीनों हमलावरों के गले में आईडी कार्ड दिख रही है। तीनों ने लाइव कैमरे पर अतीक और अशरफ को गोली मारी।
पुलिस के घेरे में घुसकर हमलावरों ने अतीक अहमद पर फायरिंग की है। पुलिस दोनों का मेडिकल कराने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। फायरिंग से पुलिसकर्मियों में भी भगदड़ मच गई थी। जिस सिपाही को गोली लगी है, उसकी पहचान मान सिंह के रूप में हुई है।












Click it and Unblock the Notifications