UP News: आगरा में मकान ढहा, मलबे में फंसे परिवार के लोग

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच आगरा में एक मकान ढह गया। जिसके मलबे में परिवार के कई लोग फंसे हैं। जिनको निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के मुताबिक मकान शाहगंज थाना क्षेत्र में शिवनगर राधे वाली गली में स्थित है। वहां पर सोमवार सुबह तेज आवाज आई और मकान गिर गया। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

Agra

पुलिस टीम ने फायर ब्रिगेड के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। परिवार के सदस्य मलबे में दबे हैं। मलबा ज्यादा होने की वजह से उनको निकालने में दिक्कत आ रही है।

मामले में एक चश्मदीद ने बताया कि अचानक आवाज के साथ मकान गिरा। इसके बाद चारों ओर धूल का गुबार उठ गया। आसपास मौजूद लोग भी वहां पहुंचे और पुलिस को जानकारी देखकर खुल ही मलबा हटाने लगे। वहां से चीख-पुकार की आवाज आ रही थी।

वहीं दूसरी ओर घटना पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। सीएम ऑफिस के मुताबिक सीएम योगी ने अधिकारियों को रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाने और घायलों को जरूरी मदद उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

जनवरी में हुआ था बड़ा हादसा
इससे पहले जनवरी में आगरा में एक बड़ा हादसा हुआ था। उस दौरान आगरा सिटी स्टेशन रोड स्थित धर्मशाला में चल रहे खुदाई कार्य के चलते कई मकान गिर गए। जिसमें कुछ लोग दबे भी थे, जिनको बाद में निकाल लिया गया।

बाद में पता चला कि वहां पर बेसमेंट की खुदाई हो रही थी, जिस वजह से जमीन खिसकी। इस वजह से आसपास के मकानों की नींव कमजोर पड़ गई और वो गिर गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खूब हंगामा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+