भीषण टक्कर से दो ट्रक हुए चकनाचूर, काटकर निकाली गई लाशें
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में सुबह कोहरे के चलते दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई इस भीषण हादसे में ड्राइवर सहित दो की मौके पर मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लाशों को ट्रक काटकर निकाला गया।

फोटो से आप अंदाजा लगा सकते है कि दो ट्रकों की टक्कर कितनी भीषण हुई होगी। इस टक्कर मे एक ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी से खत्म हो गया। ये हादसा थाना खुटार क्षेत्र के शाहजहांपुर पूरनपुर स्टेट हाईवे की है जहां शाहजहांपुर की तरफ से जा रहे है ट्रक की पूरनपुर की तरफ से आ रहे ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक के परखच्चे उड़ गए।इस हादसे मे मृतक ट्रक का चालक 35 वर्षीय सद्दीक निवासी पीर बहोड़ा थाना इज्जतनगर और हेल्पर 25 वर्षीय मुकेश मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

धमाके के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी भीषण टक्कर में एक ड्राइवर दूसरे ट्रक के कंडक्टर की केबिन में दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक ड्राइवर कंडक्टर घायल हो गए जिनको कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने ट्रक की बॉडी काट कर बाहर निकाला और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है फिलहाल दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हुई है जिसमे दो की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल है। सभी को कङी मशक्कत के बाद ट्रक की बाडी काटकर निकाला गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications