यूपी: युवकों को मिलने के लिए बुलाकर महिला ने बनाया बंधक, मांगी 8 लाख की फिरौती

लखनऊ। यूपी पुलिस ने हनीट्रैप में संलिप्त एक महिला सहित दो पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो युवकों को हनीट्रैप के जरिए फांसने व उन्हें बंधक बनाने के जुर्म में इन्हें गिरफ्तार किया गया है। गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर जनपद के दो युवकों ने सोनी उर्फ कमर जहां के नाम से थाने में रिपोर्ट लिखवाई थी। इस रिपोर्ट में युवकों से हनीट्रैप के जरिए डेढ़ लाख रुपए, दो बाइक और मोबाइल लूटना का आरोप लगाया है। महिला इसी मामले में पूर्व में पकड़े गए आरोपी चांद की पत्नी है। इस मामले से जुड़े दो आरोपियों को पुलिस ने पहले ही खुर्जा रोड से मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। हनीट्रैप के जुर्म में संलिप्त तीनों आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जहां इन्हें जेल की सजा दी गई।

यूपी: युवकों को मिलने के लिए बुलाकर महिला ने बनाया बंधक, की 8 लाख की डिमांड

बता दें कि बुलंदशहर जनपद निवासी आमिर और गौतमबुद्धनगर निवासी सरफराज को आरोपी महिला सोनी ने हनीट्रैप के जरिए पिसावा क्षेत्र में मिलने के लिए बुलाया था। वे दोनों जब महिला से मिलने पहुंचे तब वहां कुछ लोग पहले से ही मौजूद थे। उन लोगों ने आमिर और सरफराज को बंधक बना लिया और उनके घर पर फोन कर 8 लाख रुपए की मांग की। इसके बाद परिजनों ने आरोपियों को डेढ़ लाख रुपए भी दिए जिसके बाद आरोपियों ने उनकी मोबाइल, बाइक इत्यादि भी छीन लिया। इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस में इस बात की शिकायत करने का मन बनाया। परिजनों द्वारा शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों चांद और शमीम को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों आरोपी बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर के रहने वाले हैं।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उनके पास से एक लाख रुपए, दो तमंचे,दो बाइक और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला सोनी को उसके घर बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से भी एक लाख रुपए बरामद किए हैं। आपको बता दें कि सोनी उर्फ कमर जहां मूल रूप से हापुड़ की रहने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+