मायावती को जन्मदिन की बधाई वाले होर्डिंगों को नगर निगम ने तोड़ा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की चार बार की मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती के 15 जनवरी को 62वें जन्मदिन को लेकर जहां बसपा के कार्यकर्ता तैयारी में लगे वहीं नगर निगम के अधिकारियों ने मुरादाबाद में लगे मायावती के होर्डिंगों पर हथौड़ा चला दिया है जिससे बसपा के लोगों में खासी नाराजगी है।

Hoarding of Mayawati Birthday removed by Moradabad Municipal Corporation

मायावती के जन्मदिन को लेकर बसपा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह रहता है। प्रदेश में सरकार किसी भी पार्टी की चल रही हो, बसपाई बहन जी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाते है। इस बार भी मुरादाबाद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य चौराहों पर बधाई संदेश लिखे होर्डिंग लगाये गए लेकिन भाजपा की सरकार में प्रशासन को ये मंजूर नहीं हुआ।

मुरादाबाद नगर निगम की जेसीबी ने मायावती के फोटो वाले सभी होर्डिंगों को हटाकर कूड़ा घर में पहुंचा दिया। जैसे ही यह खबर बसपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लगी, सबने मिलकर अपना विरोध जताया। मंडल कोऑर्डिनेटर राजकुमार गौतम ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जातिगत आधार पर काम कर रही है, बसपा होर्डिंग को सहन नहीं कर पा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+