हिंदू युवा वाहिनी प्रदेश मंत्री ने दिया भड़काऊ भाषण, पुलिस-प्रशासन को कहा नौकर

मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दोपहर 2 बजे जनपद मुज़फ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना में सीएम योगी आदित्यनाथ के संगठन हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था जिसमें युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री नागेंद्र प्रताप तोमर ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया था। इस तिरंगा यात्रा को हजारों युवाओं ने बाइकों पर सवार होकर पूरे कस्बे में निकाला और फिर एक सभा कर यात्रा का समापन किया। यात्रा में मुख्य अतिथि बनकर आये हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री नागेन्द्र तोमर ने जैसे ही माइक को संभाला और भड़काऊ भाषण शुरू कर दिया।

प्रदेश मंत्री नागेंद्र ने दिए विवादित बयान

प्रदेश मंत्री नागेंद्र ने दिए विवादित बयान

नागेन्द्र ने मंच से बोलते हुए कहा कि जो मेरे युवा मित्र हैं वे लव जिहाद का जवाब देने के लिए मजबूती से तैयार हो जाएं। हमें टुकड़ों में आजादी मिली थी। पहले 14 अगस्त को पाकिस्तान बना था तब 15 अगस्त को हिंदुस्तान को आजादी मिली थी, हम अखंड भारत बनाएंगे। जो कुछ तथाकथित हिंदूवादी लोग हैं वो कहते हैं कि बहुत मुसलमान हैं, वे बेचारे कहा जायेंगे, इतनी बड़ी संख्या है। मैं उनसे कहता हूं कि अरे भाई हमारे यहां लड़कियां कम है उनके यहां लड़कियां ज्यादा हैं।

दूसरे समुदाय के खिलाफ भड़काया

दूसरे समुदाय के खिलाफ भड़काया

नागेंद्र ने कहा कि ये सब हिन्दू शरणम गच्छामि होने के लिए तैयार बैठे हैं। जिस दिन तुम्हारे लठ में जान पैदा हो गयी उस दिन ये हिन्दू शरणम गच्छामि होने में भी देर नही लगाएंगे हमारे थे हमारे में ही मिल जाएंगे। अभी कुछ दिनों बाद खुशखबरी मिलने वाली है राम मंदिर का फैसला आपके पक्ष में आ रहा है।

'पुलिस प्रशासन से जो चाहें, कराएंगे'

'पुलिस प्रशासन से जो चाहें, कराएंगे'

वहीं नागेंद्र ने कांग्रेस को अंग्रेजों की अवैध औलाद का दर्जा दे दिया। आखिर में नेता ने पुलिस को भी नहीं बख्शा और कह दिया कि प्रदेश में योगी जी की सरकार है, योगी जी हमारे संरक्षक है, हमें कानून अपने हाथ मे लेने की जरूरत नहीं है। ये जो पुलिस प्रशासन है ये हमारी नौकर है इसको हम जैसा चाहेंगे वैसा करेगी, हमें कुछ नहीं करना, हम इनसे करा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+