हिंदू संगठन के लोगों ने गाय लेकर जा रहे दो लोगों को सरेआम पीटा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं की गुंडई देखने को मिली है। टीपी नगर थाना इलाके में मंगलवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब यहां से गुजर रहे एक टैम्पो में भैंसो के साथ-साथ प्रतिबंधित पशु ले जा रहे दो लोगों को कथित हिन्दू संगठन ने रोक लिया। संगठन के लोगों ने पशु तस्करी का आरोप लगा सरेआम दोनों की पिटाई कर दी।

hindu organization beat the two people taking the cow in meerut

काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पशु तस्करी के दोनों आरोपियों को थाने ले आई। हालांकि बाद में ये बात सामने आयी कि तस्करी या कटान जैसा कोई मामला नहीं था। जिसके बाद दोनो लोगों को थाना से छोड़ दिया गया। बता दें कि पशु तस्करी के शक में हिंदू संगठन के कुछ लोगों ने पशु तस्कर समझकर दो लोगों की पिटाई कर दी। संगठन के लोगों का आरोप था कि पकडे गए शख्स भैंसो के साथ-साथ गाय को भी तस्करी अथवा कटान के लिए लेकर जा रहे थे। इनका एक साथी फरार हो गया।

इतना ही नहीं, हिंदू संगठन के लोगों ने दोनों शख्स की पिटाई भी की। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए आरोपियों को थाना ले आयी। हालांकि की पुलिस पूछताछ के बाद में यह बात सामने आई कि वो पालतू गाय थी और उसे कटान के लिए नहीं ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दोनो व्यक्तियों को छोड़ दिया। वहीं इस मामले में एसपी सिटी ने कहा है कि मामले में और गहनता से छानबीन किया जा रहा है और जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+