आगरा: हिंदू संगठनों ने अंधाधुंध फायरिंग, भागने लगे विदेशी सैलानी!
आगरा। ताजनगरी आगरा में विजय दशमी के पर्व पर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हवा में तलवारें लहराईं और हथियारों से अन्धाधुन्ध हवाई फायरिंग कर कानून की जमकर धज्जियां उड़ाईं। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विजय दशमी का पर्व पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। ऐसे में ताजनगरी आगरा में विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल द्वारा आगरा किला के सामने हनुमान मंदिर पर शस्त्र पूजन किया गया। सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा हवन कर शस्त्रो का पूजन किया गया।

हवन और पूजन के बाद कार्यक्रताओं द्वारा हवा में तलवार और हथियार लहराये गए। इसी दौरान अचानक से कार्यकर्ताओं ने हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया। जोश में होश खो बेठे कार्यकर्ता हवा में अंधाधुंध फायरिंग करते रहे और कई राउंड फायरिंग से पास में ही आगरा किला स्मारक घूमने आये देशी-विदेशी सैलानी इधर-उधर भागने लगे।












Click it and Unblock the Notifications