अलीगढ़: AMU में जिन्ना का पुतला फूंकने पर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्रसंघ भवन में लगी पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के तस्वीर को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जिन्ना का पुतला फूंका है। जिसके बाद हिंदूवादी छात्र संगठनों और एएमयू छात्रों के बीच हाथापाई की नौबत तक आ गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे निकल आए और एक दूसरे को मारने के लिए आतुर हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला बढ़ता देखकर लाठीचार्ज कर दिया।

Hindu groups protested outside Aligarh Muslim University

बताया जा रहा है कि बवाल के दौरान पत्थर भी फेंके गए। बवाल की सूचना मिलने के बाद मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में आरएएफ और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात की गई है। पुलिस ने कई उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि ये घटना उस वक्त हुई जब कैम्पस में पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी है मौजूद थे।

Hindu groups protested outside Aligarh Muslim University

दरअसल, मोहम्मद अली जिन्ना की छात्रसंघ भवन में तस्वीर लगे होने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। हिंदूवादी छात्र संगठनों ने इसका भारी विरोध किया है। आज बाबा सैयद गेट पर मोहम्मद अली जिन्ना का पुतला फूंककर माहौल को एक बार फिर गरमा दिया। हालांकि, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है और पुतला फूंकने के बाद हिंदूवादी संगठनों को बाबा सैयद गेट से हटा दिया गया है। इस घटना को लेकर एएमयू छात्रसंघ ने पुतला फूंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। छात्रसंघ ने कहा है कि अगर शाम तक पुतला फूंकने वालों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+