इंसानियत की मिसाल! हिंदू-मुस्लिम महिलाओं ने एक-दूसरे के परिवार को दान कर दीं किडनी
कहते हैं कि इंसानियत से बड़ा कोई मजहब नहीं होता है। इसकी एक मिसाल हाल में राजधानी दिल्ली में देखने को मिली। जब दो अलग-अलग धर्म की महिलाओं ने अपने प्रियजनों को बचाने के लिए एक-दूसरे के परिवारों को किडनी डोनेट कर दी।
किडनी डोनेट करने वाली दोनों महिलाओं में से एक महिला हिंदू तो दूसरी महिला मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखती है। दोनों परिवार उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं।

अलीगढ़ की रूमाना अहमद और मेरठ के राकेश शर्मा दोनों की किडनी डमेज हो चुकी थीं। उन्हें एक डोनर की जरूरत थी।
मैक्स सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, साकेत के डॉक्टरों के इन दोनों फैमिली में उनके अपने परिजनों के डोनर्स का ब्लड ग्रुप पेशंट्स के ब्लड ग्रुप से मेल नहीं खाता था। जिसके चलते उन्हें डोनर की जरूर थी। इसके बाद हम लोगोंने दोनों परिवारों से परामर्श करने के बाद किडनी की अदला-बदली करने का आइडिया दिया।
मैक्स साकेत में यूरोलॉजी, रेनल ट्रांसप्लांट और रोबोटिक्स के अध्यक्ष डॉ अनंत कुमार ने कहा कि जब परिवारों को एक-दूसरे के धर्म के बारे में पता चला तो उन्हें कोई झिझक नहीं हुई और वे तुरंत अदला-बदली के लिए सहमत हो गए।
टीओई की रिपोर्ट के मुताबिक, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में गणित विभाग के प्रोफेसर मोहम्मद कलीमुद्दीन अहमद ने इस प्रक्रिया के बारे में कहा, "हम सबसे पहले इंसान हैं और मानवता सभी धर्मों से ऊपर है। हम पहले कभी नहीं मिले थे लेकिन किडनी प्रत्यारोपण के बाद हम एक परिवार बन गए हैं।
कलीमुद्दीन की साली राणा इलियास (60) ने अपनी किडनी मेरठ के रहने वाले राकेश कुमार कौशिक (55) को दान कर दी और बदले में कौशिक की पत्नी रीता शर्मा (49) ने अपनी किडनी प्रोफेसर की पत्नी रूमाना अहमद (49) को दे दी।
मुस्लिम परिवार की किडनी लेने वाले राकेश कुमार कौशिक ने कहा कि,'मैं एक धार्मिक व्यक्ति और हिंदू धर्म का समर्पित अनुयायी हूं, लेकिन मुझे पता है कि जरूरत के समय किसी की मदद करना किसी के लिए भी सबसे बड़ा काम है। यह अदला-बदली मानवता, प्रेम, देखभाल और भाईचारे का शानदार प्रदर्शन है।
सर्जरी 13 जून को की गई थी और लगभग 10 घंटे तक चली, जिसमें दोनों डोनर्स की किडनी निकालने के लिए आवश्यक समय भी शामिल थी। मैक्स साकेत के डॉक्टरों ने कहा कि सर्जरी के सात दिन बाद मरीजों को छुट्टी दे दी गई। फिलहाल दोनों मरीज स्वस्थ्य हैं।












Click it and Unblock the Notifications