पत्नी के साथ पार्क में घूमने गए पति को गर्लफ्रेंड ने पकड़ा, शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

जमशेदपुर। पत्नी के साथ पार्क में घूमने निकलना एक पति को काफी भारी पड़ गया। दरअसल पति अपनी पत्नी के साथ टहल रहा था तभी उसकी गर्लफ्रेंड वहां आ धमकी। जिसके बाद गर्लफ्रेंड और महिला के बीच जमकर नोंकझोंक देखने को मिली। इस दौरान पत्नी के बचाव में पति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर हाथ भी छोड़ दिए। मौके पर भीड़ जुटती देखकर दोनों कार में बैठकर भागने की कोशिश करने लगे लेकिन गर्लफ्रेंड ने उनका रास्ता रोक रखा था।

पत्नी के साथ पार्क में घूमने गए पति को गर्लफ्रेंड ने पकड़ा, शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

मामला जमशेदपुर के आदित्यनगर थाना का है। हंगामा बढ़ते देख पति अपनी पत्नी को कार में बैठाकर जल्द से जल्द से निकलना चाहता था लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड ने उसकी कार का रास्ता रोक रखा था। गर्लफ्रेंड उसे अपने साथ चलने को कह रही थी। इस दौरान कार में बैठी पत्नी भी पति को गर्लफ्रेंड को काफी अपशब्द बोल रही थी लेकिन गर्लफ्रेंड पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा था।

हंगामा बढ़ते ने शख्स ने वहां जुटे लोगों से अपनी गर्लफ्रेंड को पकड़ने को कहा जिससे वो कार लेकर वहां से जा सके लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड के गुस्से को देखते हुए किसी को उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं हुई। लगभग आधे घंटे बाद किसी तरह पति अपनी पत्नी को लेकर वहां से भागने में कामयाब रहा। इनके जाने के कुछ ही देर बाद उसकी गर्लफ्रेंड भी पार्क से चली गई। फिलहाल अबी तक इस मामले में किसी ने पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+