VIDEO: लड़की बनकर आए बदमाशों ने की दिनदहाड़े हत्या, रंजिश में दूसरी मौत

परिजनों ने बताया कि हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और उनमें से दो लोगों ने लड़कियों के कपड़े पहने हुए थे।

मेरठ। मेरठ के सरूरपुर गांव में प्रधान पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। सरूरपुर गांव के रतन सिंह को घर के पास ही अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। इसके बाद हमलावर गोली मारने के बाद आसानी से फरार हो गए। जिससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई।

VIDEO: लड़की बनकर आए बदमाशों ने की दिनदहाड़े हत्या, रंजिश में दूसरी मौत

देखिए VIDEO...

प्रधान पति की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मोके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने शव उठाने आई पुलिस का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। मृतक की पत्नी कविता के मुताबिक साढ़े तीन साल पहले प्रवेंद्र के बड़े भाई रमेश उर्फ नीटू की भी सरधना में हत्या कर दी गई थी। इस समय फिलहाल मौके पर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी हुई है। मेरठ में ये हत्या की तीसरी वारदात है। इससे पहले गुरुवार को ही भावनपुर के हसनपुर कदीम गांव और सदर बाजार थाना में होमगार्ड की हत्या हो चुकी है।

परिजनों का आरोप है कि गांव की प्रधानी को लेकर ही परमेंद्र की कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चली आ रही थी जिसमें उनके बड़े भाई रमेश की हत्या कर दी गई थी और उसी रंजिश के चलते अब प्रवेंद्र की हत्या की गई। परिजनों ने बताया कि हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और उनमें से दो लोगों ने लड़कियों के कपड़े पहने हुए थे। घटना के बाद एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि परिजनों की तहरीर के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तार के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+