इलाहाबाद हाईकोर्ट की ग्रुप डी और सी भर्ती में सेंध लगाने वाला गैंग पकड़ाया

इलाहाबाद। इलाहाबाद हाईकोर्ट में ग्रुप डी व सी के पदों पर चल रही भर्ती में सेंध लगाने की तैयारी पूरी हो गई थी। कई अभ्यर्थी को सरकारी नौकरी दिलाने का ठेका सॉल्वर गैंग ने ले रखा था। इलाहाबाद में किराये का कमरा की व्यवस्था और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से गैंग लैस ही चुकी थी। सुबह परीक्षा थी और तैयारी को परखा जा रहा था लेकिन एसटीएफ ने गैंग के सदस्यों की लोकेशन इलाहाबाद में ट्रैक कर ली और परीक्षा से कुछ घंटे पहले ही इलाहाबाद से गैंग के चार सदस्य सरगना समेत दबोच लिये गये।

5 महीने में तीसरा गैंग धराया

5 महीने में तीसरा गैंग धराया

रविवार को इलाहाबाद में परीक्षा हुई लेकिन इस गैंग के मंसूबों पर पानी फिर गया है। माना यह जा रहा है कि कुछ और गैंग भी इसी तरह से हाईकोर्ट की परीक्षा ब्रेक करने में जुटी होंगी। यह पहला मौका नहीं है जब इलाहाबाद में ऐसा गैंग पकड़ा गया। बीते 5 महीने में यह तीसरा गैंग है। इससे पहले हाईकोर्ट की ही परीक्षा से पहले एक और गैंग पकड़ा गया था जबकि टीईटी परीक्षा से पहले भी साल्वर गैंग को इलाहाबाद से एसटीएफ ने दबोच लिया था।

कैसे होनी थी सेंटिंग

कैसे होनी थी सेंटिंग

एसटीएफ के एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि इस गैंग के पास से 54 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, 45 ब्लू टूथ, 30 डिवाइस स्टीकर मिले हैं। परीक्षा केंद्र से बहुत दूर बैठकर यह इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से अपने कैन्डिडेट को प्रश्न पत्र हल कराते। यह लोग बोलकर सारे उत्तर बताते कैन्डीडेट को सिर्फ सुनकर उत्तर लिखने थे। इनके पास से 2 लाख 38 हजार रुपये व 18 चेक भी मिले हैं जो कैन्डिडेट से सौदा तय होने के बाद मिला है। जबकि इन लोगों ने कैन्डिडेट से सिक्योरिटी के तौर पर शैक्षिक प्रमाण पत्र भी हासिल कर लिया था । काम होने के बाद आगे का भुगतान किया जाता और फिर शैक्षिक प्रमाण वापस होता।

4 लाख में तय था सौदा

4 लाख में तय था सौदा

सीओ प्रवीण सिंह ने बताया कि पकड़े गये लोगों में इलाहाबाद के मेजा निवासी मनीष मिश्र, भदोही का सुनील उपाध्याय व कृष्णकांत दुबे, मिर्जापुर का रहने वाला राजकुमार शामिल है। जबकि इनके दो साथी अमित मिश्र व गणेश मौर्या अभी भी फरार है और उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। इलाहाबाद में यह लोग अपने कैन्डीडेट को ट्रेनिंग देने के लिये आये थे कि किस तरह से उन्हे उत्तर लिखाये जायेंगे। सभी से 50 हजार रुपये एडवांस लिया गया था और ट्रेनिंग के दौरान सभी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस दी जाती। बता दें कि आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में ग्रुप डी व सी के पदों पर चल रही भर्ती की लिखित परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्र पर चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+