Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सख्त हुआ हाईकोर्ट, पूछा किस आधार पर किया गया एसएसपी दीपक कुमार का तबादला?

लखनऊ। बीते चार जुलाई को लखनऊ यूनिवर्सिटी में हुए उपद्रव मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सरकार से पूछा है कि छह जुलाई को अदालती आदेश के तुरंत बाद लखनऊ के तत्कालीन एसएसपी दीपक कुमार का तबादला किन हालात में किया गया।

high court asks why ssp deepak kumar transferred

लखनऊ यूनिवर्सिटी में हुए बवाल के बाद वीसी ने इस हंगामे का पूरा ठीकरा तत्कालीन एसएसपी दीपक कुमार के सर पर फोड़ा था। जिसके बाद फ़ौरन बाद ही तत्काल प्रभाव से एसएसपी का ट्रान्सफर कर दिया गया। इस मामले को हाईकोर्ट ने अपने संज्ञान में लिया था। अब कोर्ट ने प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी से ये सवाल पूछा है कि किस सामग्री (मैटेरियल) के आधार पर तत्कालीन एसएसपी का तबादला किया गया।

लखनऊ विश्वविद्यालय की तरफ से संबंधित अफसरों की तरफ से जवाबी हलफनामे दाखिल कर कहा गया कि विश्वविद्यालय में भी कोर्ट के आदेश पर एक समिति बना दी गई है जो 15 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई छह अगस्त नियत करते हुए प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी को उक्त सवाल के संबंध में जवाबी हलफनामे दाखिल करने को कहा है।

ये था मामला
गौरतलब है कि लखनऊ यूनिवर्सिटी में पिछले तीन दिनों से कुछ छात्र धरना दे रहे थे। धरने की वजह विश्वविद्यालय में एडमिशन न मिल पाना था। खबर मिलते ही लगभग 50 पुलिसकर्मियों को यहां तैनात कर दिया गया था। पुलिस के मुताबिक अध्यापकों के साथ मारपीट करने वाले छह लोगों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पूरे विवि में तनाव का माहौल हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+