वृंदावन में हेमा ने अपनी आलीशान कोठी में धर्मेंद्र के साथ किया गृह प्रवेश

वृंदावन। उत्तर प्रदेश में वृंदावन के छटीकरा रोड पर स्थित ओमेक्स सिटी में पिछले करीब 2 साल से चल रहे निर्माण कार्य के बाद आखिर सिने अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी की आलीशान कोठी बनकर तैयार हो गई। शुक्रवार को सिने अभिनेता धर्मेन्द्र के साथ हेमा मालिनी ने विधि-विधान से पूजा-पाठ के साथ नए घर में गृह प्रवेश किया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान मीडिया को कोठी के पास जाने की इजाजत नहीं दी गई।

Hema Maline built her banglow in Vrindavan

बता दें कि मथुरा से सांसद चुने जाने के बाद अक्सर अपने मथुरा आगमन के दौरान हेमा मालिनी एक निजी होटल में ठहरा करती थी। सांसद हेमा के मथुरा में घर ना होने और फरियादियों के इधर-उधर भटकने को लेकर भी अक्सर वो विरोधियों के निशाने पर रहती थी। अब सांसद हेमा मालिनी की वृंदावन में आलीशान कोठी बनकर तैयार है।

Hema Maline built her banglow in Vrindavan

बताया गया है कि करीब 2 साल से छटीकरा रोड स्थित ओमेक्स सिटी में सांसद हेमा मालिनी की कोठी के निर्माण का कार्य चल रहा था जो अब पूरा हो चुका है। पिछले दो दिन से गृह प्रवेश के कार्यक्रम को लेकर यहां विशेष पूजा-पाठ चल रही थी। शुक्रवार की सुबह गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिने अभिनेता धर्मेन्द्र भी वृंदावन पहुंचे। दोनों ने साथ मिलकर करीब आधा घंटे चले धार्मिक अनुष्ठान के बाद एक साथ गृह प्रवेश किया।

धर्मेन्द्र के वृंदावन में होने की जानकारी होने पर आस-पास के बहुत से लोगों की भीड़ वहां एकत्रित हो गई लेकिन उनकी अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने की ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी। वहीं मीडिया को भी इस पूरे कार्यक्रम से दूर ही रखा गया। भाजपा के भी कुछ चुनिंदा चेहरे ही सांसद के गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+