साथी महिला सिपाही संग छेड़खानी में नपा पुलिसवाला, शिकायत हुई तो भाग निकला
उसी थाने के एक दूसरे मुंशी सिपाही संतोष ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। घटना पर जब महिला सिपाही ने शोर मचाया तो आरोपी पुलिस वाला उसे धमकाने लगा। जैसे ही महिला ने इसकी शिकायत की वो भाग निकला।
ललितपुर। बुंदेलखंड के गिरार जिले में यूपी पुलिस की फिर एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां एक पुलिसकर्मी ने किसी और से नहीं बल्कि थाने में ही तैनात एक महिला सिपाही से छेड़छाड़ कर डाली। महिला सिपाही के विरोध करने पर और तो और उसे धमकाया भी। पीड़ित महिला सिपाही ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों से भी की है। जिसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
बता दें कि महिला गिरार थाने में मुंशी सिपाही के पद पर तैनात है। तो उसी थाने के एक दूसरे मुंशी सिपाही संतोष ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। घटना पर जब महिला सिपाही ने शोर मचाया तो आरोपी पुलिस वाला उसे धमकाने लगा। जब पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत की बात कही तो वो वहां से भाग गया।
उच्च अधिकारियों ने मामले पर गंभीरता दिखाते हुए तुरंत आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले की गंभीरता देखते हुए पीड़ित महिला सिपाही का ट्रांसफर गिरार से ललितपुर थाने में कर दिया गया है। वहीं आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है।
Read more: VIDEO: मुंह खोलने की रिश्वत लेता लेखपाल, नहीं देखी होगी पहले ऐसी घूसखोरी!