Heat Wave Alert: उत्तर प्रदेश में लू का कहर, जानिए स्वास्थ्य विभाग की हीट वेव गाइडलाइन और ज़रूरी सावधानियां

Heat Wave Alert: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने इस साल सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लू की चपेट में आकर लोग बीमार हो रहे हैं और कई जिलों में हीट स्ट्रोक का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत और स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं।

प्रदेश में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने व्यापक स्तर पर एहतियाती उपाय लागू कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी से बचाव के लिए एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की है, जिसमें आम जनता को हीट स्ट्रोक से बचने के लिए कई सुझाव दिए गए हैं।

Heat Wave Guidelines yogi government

खासतौर से बुजुर्गों, बच्चों और श्रमिकों के लिए विशेष हिदायतें दी गई हैं, ताकि वह इस तपती गर्मी से अपनी सेहत की रक्षा कर सकें। लू की स्थिति को देखते हुए दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है।

सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में लोगों को बार-बार पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और छांव में रहने की सलाह दी गई है। सीएम योगी ने विशेष रूप से श्रमिकों के लिए मित्र प्रणाली लागू करने के निर्देश भी दिए हैं, जिससे एक-दूसरे की सेहत पर नजर रखी जा सके और ज़रूरत पड़ने पर फौरन मदद दी जा सके।

हीट वेव से निपटने के लिए सरकार की बड़ी पहल

राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी को लेकर आमजन को आगाह करने की पहल की है। विभाग ने घरों और कार्यस्थलों पर परदे और शेड लगाने की सिफारिश की है ताकि सीधी धूप अंदर न आ सके। खासकर दोपहर के समय खाली पेट न रहें और हल्का सुपाच्य भोजन करें।

बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य संबंधी विशेष उपाय किए गए हैं। विभाग की सलाह है कि बच्चों को बाहर खेलने से रोका जाए और बुजुर्गों को ठंडी जगह पर रखा जाए। नींबू पानी, नारियल पानी और शिकंजी जैसे तरल पदार्थों के सेवन को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।

12 से 4 बजे तक घर से न निकलें, रखें विशेष सावधानी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लू का असर दोपहर में सबसे अधिक होता है। ऐसे में दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलना ही बेहतर है। अगर निकलना जरूरी हो तो सिर और शरीर को पूरी तरह ढक कर ही बाहर जाएं।

साथ ही खाली पेट या अत्यधिक प्रोटीन युक्त भोजन करने से बचने की सलाह दी गई है। गर्मी में बासी या भारी खाना पचाना मुश्किल होता है, जिससे शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड ड्रिंक का सेवन भी सीमित करना जरूरी बताया गया है।

ये लक्षण दिखें तो तुरंत लें चिकित्सा सहायता

सरकार की ओर से हीट वेव के लक्षणों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया है। यदि किसी को अचानक तेज बुखार, सिर दर्द, चक्कर, मांसपेशियों में कमजोरी, उल्टी या घबराहट महसूस हो, तो उसे तुरंत छांव में ले जाकर ठंडा पानी पिलाना चाहिए।

स्थिति गंभीर हो तो डॉक्टर को तुरंत बुलाया जाए या एम्बुलेंस सेवा 108 पर संपर्क करें। ऐसे मरीजों को समय रहते उचित देखभाल मिले तो उनकी जान बचाई जा सकती है।

श्रमिकों के लिए 'मित्र प्रणाली' और छायादार स्थलों की व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने निर्माण स्थलों और खुले स्थानों पर कार्यरत श्रमिकों के लिए "मित्र प्रणाली" लागू करने का आदेश दिया है। इसके तहत श्रमिक अपने साथियों की देखभाल करेंगे और किसी भी असामान्य स्थिति में तुरंत सहायता करेंगे।

इसके अलावा श्रमिकों के विश्राम के लिए छायादार जगहें बनाई जाएंगी और काम का समय सुबह या शाम में निर्धारित किया जाएगा, जिससे उनकी सेहत पर गर्मी का बुरा असर न पड़े।

सरकार ने स्कूली बच्चों को लेकर भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बच्चों को स्कूलों में अधिक समय तक न रोका जाए और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जाए। दोपहर में बाहर खेलने की अनुमति न दी जाए।

सार्वजनिक स्थलों जैसे पार्क, बस स्टॉप और रेलवे स्टेशनों पर भी कूल शेड और पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। नगरपालिका और नगर निगमों को इस दिशा में काम तेज करने को कहा गया है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वह गर्मी के मौसम में अतिरिक्त सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध लक्षण पर समय रहते इलाज लें और सरकारी हेल्पलाइन का लाभ उठाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+