UP Expose: सरकारी स्कूल का प्रधानाचार्य ड्यूटी छोड़ पढ़ाता है प्राइवेट स्कूल में, वीडियो

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा ​जनपद में ऐसा सरकारी प्राइमरी स्कूल भी है, जहां तैनात प्रधानाध्यापक अपनी ड्यूटी नही देते, बल्कि खुद के सीबीएससी बोर्ड के विद्यालय में ड्यूटी देते हैं। सरकारी तनख्वाह लेकर और बच्चों को राम-भरोसे छोड़ देने वाले इस प्रधानाध्यापक के इरादे ऐसे हैं कि कोई भी गुस्सा हो जाए। जब उससे इस पर सफाई मांगी गई तो उसने सौदे की पेशकश कर दी।

सरकारी स्कूल का हेडमास्टर ड्यूटी छोड़ अपने खुद के स्कूल में चला जाता था पढ़ाने, वीडियो

जब देखें वो गायब मिलते हैं
इटावा में बसरेहर ब्लॉक के लहोरीपूरा गाँव के प्राथमिक पाठशाला है, जहां सिर्फ एक शिक्षामित्र ही बच्चों को पढ़ाती मिलती है। इस विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद यादव अपनी ड्यूटी के समय विद्यालय से गायब मिलते हैं। ऐसे में बच्चे भी आना बंद होने लगे हैं। हाल ही जब विद्यालय में मौजूद शिक्षामित्र से उस प्रधानाध्यपक अरविंद यादव के बारे में पूछा गया तो शिक्षामित्र कुछ नहीं बोल पाई। मगर, उसने बातों ही बातों में यह बता दिया कि उसके प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य के इटावा शहर में सीबीएससी बोर्ड के दो स्कूल हैं। यह शिक्षा मित्र थीं साधना यादव।

 सरकारी स्कूल का हेडमास्टर ड्यूटी छोड़ अपने खुद के स्कूल में चला जाता था पढ़ाने, वीडियो

पूछा तो कहा- पैसे ले, खबर मत छापो
पत्रकार जब ड्यूटी के समय गायब प्राथमिक विद्यालय लोहारीपुर के प्रधानाचार्य अरविंद यादव को खोजते हुए इटावा शहर स्थित उनके निजी स्कूल सेंट मारिया पहुंचे तो पता चला कि वो वहीं बैठते हैं। स्कूल के रिसेप्शनिस्ट ने बताया कि यह स्कूल अरविंद यादव अपने आप चलाते हैं। पत्रकार को देख अरविंद यादव को लगा कि अब उनका झूठ पकड़ गया है, तो यह खबर रोकने के लिए घूस देने की कोशिश की। उनकी यह पेशकश भी कैमरे में कैद हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+