खौफनाक VIDEO: दिल्ली से अलीगढ़ तक सफर करता रहा कटा सिर, दहशत में आए यात्री

अलीगढ़। अलीगढ़ स्टेशन पर दिल्ली से आई एक ट्रेन उस वक्त कौतूहल का विषय बन गई जब ट्रेन के इंजन में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का कटा हुआ सिर सफर करता हुआ यहां पहुंचा। ट्रेन से टकराने के बाद बुजुर्ग व्यक्ति का सिर धड़ से अलग होकर इंजन में फंस गया और जब नॉनस्टॉप ट्रेन अलीगढ़ पहुंची तो लोग खौफ मे आ गए। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने कटा हुआ सिर निकाला। अभी तक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल मोर्चरी में व्यक्ति का सिर रखवाया गया है।

head without body found in aligarh

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर उस वक्त लोग दहशत में आ गए जब नई दिल्ली से चली सुपरफास्ट नॉनस्टॉप मगध एक्सप्रेस अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों के रौंगटे उस वक्त खड़े हो गए जब ट्रेन के इंजन के बेलन में एक सिर फंसा हुआ देखा, ना धड़, ना हाथ और ना ही पैर। लोग इस दृश्य को देखकर चैंक गए और डर का माहौल बन गया। यह सूचना जीआरपी पुलिस को मिली तो वह भी पहुंच गए। तत्काल ट्रेन के इंजन के आगे पहुंचकर टॉर्च द्वारा रोशनी की और सिर को ट्रेन के इंजन में लगे बेलन में से निकाला गया। हालांकि यह सिर किसका है, इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसे शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं जीआरपी पुलिस की मानें तो दिल्ली से अलीगढ़ के बीच में पड़ने वाले सोमना स्टेशन के करीब एक हादसा हुआ जिसमें एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद धड़ का तो कुछ पता नहीं चला लेकिन उसका सिर ट्रेन के इंजन में लगे बेलन में फंस गया और इंजन में फंसा सिर वहां से अलीगढ़ तक सफर करता रहा। यहां आकर उसे निकाल लिया गया है, आखिर यह सिर किसका है, इसकी शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है। यह हादसा बुधवार रात का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+