VIDEO: अकेली लड़की देख करने लगा छेड़छाड़, उसने मचाया शोर तो हुई जमकर कुटाई
नाबालिग लड़की को घर में अकेला देखकर मनचला उसे छेड़ने की कोशिश कर रहा था। युवक ने लड़की को कमरे में खींचना चाहा जिस पर लड़की ने शोर मचा दिया।
हापुड़। हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में मनचले को लड़की छेड़ना भारी पड़ा। मामला निधावली गांव का है जहां मनचले की करतूत लड़की ने चिल्लाकर सबको बता दी। फिर उसके बाद ग्रामीणों ने मनचले को पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई की।

बता दें कि इस पिटाई का LIVE वीडियो वायरल हो गया है। बता दें कि एक नाबालिग लड़की को घर में अकेला देखकर मनचला उसे छेड़ने की कोशिश कर रहा था। युवक ने लड़की को कमरे में खींचना चाहा जिस पर लड़की ने शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे इस करतूत का पूरा सबक सिखाया लेकिन मौका देखकर आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मनचले की तलाश में जुटी गई है।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications