HC वकील हत्याकांड: एक हसीना, चार दीवाने और कातिल कहानी

इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील विजय कुमार की हत्या का राज खुल गया है। हत्या के पीछे एक हसीना और हसीना के प्यार में पागल चार आशिकों की कहानी है जिसमें दोस्त ही एक दूसरे के कातिल बन गए।

इलाहाबाद। इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील विजय कुमार की हत्या का राज खुल गया है। हत्या के पीछे एक हसीना और हसीना के प्यार में पागल चार आशिकों की कहानी है जिसमें दोस्त ही एक दूसरे के कातिल बन गए। हसीना ने अपने साथियों संग साजिश रची और फिर वकील को रास्ते से हटा दिया। हत्या के पीछे वजह हसीना की अश्लील वीडियो थी जो वकील के पास थी। आगे पढ़िए क्या है यह पूरी कहानी-

बस एक मुलाकात ने सब बदल दिया

बस एक मुलाकात ने सब बदल दिया

महिला का नाम प्रतिमा है। पुलिस ने बताया कि प्रतिमा गरीब परिवार से है और उसका भाई हमेशा बीमार रहता था। भाई के इलाज के लिये पैसो के इंतजाम में वह ग्लैस इंडिया ट्रेडिंग कंपनी में जुड़ गयी। इसी बीच काम के सिलसिले में समोधीपुर से चका गांव गयी थी। वहां उसकी मुलाकात विजय से हुई। बातचीत के दौरान विजय ने प्रतिमा की दुखती नस को कुरेदा और फिर मदद को हाथ आगे बढा दिया। फिर दोनों में दोस्ती हो गई। कुछ दिनों तक फोन पर नार्मल बातचीत होती रही और एक दिन विजय प्रतिमा को कीड़गंज स्थित अपने कार्यालय ले गया। यहां प्रतिमा की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसके साथ संबंध बनाये। फिर तो यह रोज का सिलसिला हो गया लेकिन अब प्रतिमा मुश्किल में फंसती चली गई, क्योंकि विजय ने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए थे।

इन तीनों को भी हुआ प्रतिमा से प्यार

इन तीनों को भी हुआ प्रतिमा से प्यार

प्रतिमा से मिलने के लिये विजय का दोस्त भाजपा विधायक प्रवीण पटेल का भाई छोटे सिंह भी जाता था। छोटे सिंह से जब प्रतिमा की नजदीकी बढ़ी तो यह बात वकील को नागवार गुजरी पर वह इस गुस्से को खुद में दबाये रहता था। छोटे सिंह के साथ आने वाले मानसिंह से भी प्रतिमा का मिलना जुलना बढ़ा तो वो भी प्रेम में बदल गया। कुछ दिन बाद मानसिंह के दोस्त दिलीप की भी नजरें भी प्रतिमा के साथ चार हुईं। अब प्रतिमा चार-चार दीवानों के बीच फंस गयी थी। मानसिंह व प्रतिमा दोनों शादी करना चाह रहे थे लेकिन विजय बीच में पहाड़ सा खड़ा था। प्रतिमा अब तक जान चुकी थी कि विजय की नीयत सिर्फ उसके इस्तेमाल करने से है।

फिर एक दिन प्रतिमा के भाई की हुई मौत

फिर एक दिन प्रतिमा के भाई की हुई मौत

23 दिन पहले प्रतिमा के भाई मुकुल की मौत हो गई जिसके बाद प्रतिमा ने विजय से दूरी बना ली। यह बात विजय को नागवार गुजरी तो उसने प्रतिमा को फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी। इसी बीच छोटे सिंह व विजय में जमकर विवाद और एक दूसरे की हत्या की धमकी तक दोनों ने दे डाली। छोटे सिंह भी चाहता था कि विजय को रास्ते से हटा दिया जाये और यह बात प्रतिमा व मानसिंह भी जानते थे। छोटे सिंह ने वादा किया कि वह उन दोनों को रहने के लिये झूंसी मे घर दे देगा और राज खुला तो पैरवी भी करेगा। फिर क्या था प्रतिमा और मान सिंह ने प्लान बनाया और उसे अंजाम दिया।

ऐसे हुआ कत्ल

ऐसे हुआ कत्ल

मानसिंह ने अपने दोस्त दिलीप से संपर्क किया और उसे दलीलें देकर प्लान में शामिल कर लिये। प्रतिमा ने फोन कर विजय को बुलाया और फिर तीनों ने मिलकर विजय को पत्थर, ईंट और डंडे से कूच दिया। शव कुएं में फेंका गया। विजय की जेब से मोबाइल, नगदी तथा पिस्टल ले ली गई थी। बाइक और मोबाइल गंगा नदी के गहरे पानी में बहा दिया। प्रतिमा ने फिर फोन करके अपने छोटे भाई 12 साल के सोनू को बुलाया और घटना स्थल से घर तक भाई के साइकिल से गयी। पुलिस ने सोनू को भी धारा 216 में गिरफ्तार किया है। जबकि प्रतिमा, दिलीप व मान सिंह को गिरफ्तार कर एक पिस्टल, तीन कारतूस, चार मोबाइल तथा विजय के खून से सने प्रतिमा के कपड़े बरामद बरामद किये। मामले में छोटे सिंह पर कोई कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+